
'वो खुद कमाकर नहीं खा सकते, मां के ऊपर बोझ हैं...', राहुल गांधी पर भड़के असम CM हिमंता
AajTak
बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी पहले फौज में नौकरी करें, फौज को समझें फिर अग्निवीर योजना पर बात करें. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तो सेना को बुलेटप्रूफ जैकेट और गोला-बारूद तक नहीं दिया था.
लोकसभा चुनावों के बीच अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है. राहुल गांधी लगातार अपने भाषणों में इस योजना को खत्म करने की बात कह चुके हैं. इसे लेकर अब बीजेपी ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है.
बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी पहले फौज में नौकरी करें, फौज को समझें फिर अग्निवीर योजना पर बात करें. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तो सेना को बुलेटप्रूफ जैकेट और गोला-बारूद तक नहीं दिया था.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अग्निवीर योजना के तहत लोग पहले सेना में नौकरी करेंगे और फिर राज्य पुलिस में नौकरी कर सकेगे. ये योजना युवाओं को पसंद है इसलिए इतनी बड़ी संख्या में युवा इंटरव्यू देने आ रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल न तो सेना में शामिल हो सकते हैं, न ही अग्निवीर हो सकते हैं. वो खुद कुछ कमाकर नहीं खा सकते हैं. वो अपनी मां के ऊपर बोझ हैं. वह देशद्रोह का काम कर रहे हैं. मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि वो सेना के बारे में कुछ गलत नहीं बोले.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश में भ्रम फैलाना बंद करे. कांग्रेस ने बोफोर्स, जीप, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला किया. कांग्रेस ने सेना को कुछ भी नहीं दिया. सेना को वन रैंक, वन पेंशन नहीं दिया जबकि मोदी सरकार ने सेना को बुलेटप्रूफ जैकेट, हथियार और गोला-बारूद दिए. अग्निवीर योजना में 100 फीसदी जॉब गारंटी है. 75 फीसदी अग्निवीर जवान चार साल तक सेना में रहेंगे और फिर पुलिस विभाग और निजी सेक्टर में उनकी डिमांड होगी.
वहीं, जनरल वीके सिंह ने कहा कि मैं राहुल गांधी को सलाह देता हूं कि पहले फौज में नौकरी करो और फिर फौज पर बात करो. पहले फौज को समझो फिर बात करो. उनकी टिप्पणी से कोई फायदा नहीं है.
अग्निनवीर को लेकर क्या कहते हैं राहुल गांधी?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









