
वोटर लिस्ट विवाद: अब सौरभ भारद्वाज ने किया सनसनीखेज दावा, बोले- दिल्ली में बड़े पैमाने पर काटे गए नाम
AajTak
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम काटने का आरोप लगाया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तत्कालीन सीएम आतिशी ने इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा था.
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वोटर लिस्ट में धांधली किए जाने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम काटने की कोशिश की गई है. तत्कालीन मुख्यमंत्री आतिशी ने 5 जनवरी, 2025 को तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को इस बारे में एक पत्र लिखा था.
इस पत्र में अरविंद केजरीवाल की विधानसभा में 15-20 दिनों में 6,166 वोट काटने के लिए दिए गए आवेदनों का जिक्र था. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि 29 अक्टूबर से 15 दिसंबर के बीच वोट काटने के लिए आवेदन आए थे.
साल 2020 में 1,48,000 वोट थे, जो 2025 में घटकर 1,06,000 रह गए, यानी करीब 42,000 वोट काटे गए. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के नाम से आवेदन दिए गए, जो वहां रह रहे हैं.
राहुल गांधी के आरोपों पर बयान
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जो बातें आठ महीने पहले अरविंद केजरीवाल, आतिशी और संजय सिंह बता चुके हैं, आज वही बातें राहुल गांधी बता रहे हैं. उन्होंने हाल ही में लगाई गई एक आरटीआई का जिक्र करते हुए कहा कि आतिशी की शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई और उसे 'व्यक्तिगत जानकारी' बताया गया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








