
वॉर्नर और विलियमसन ने राशिद खान के साथ रखा रोजा, बोले- बहुत मुश्किल है... देखिए VIDEO
Zee News
लेकिन न सिर्फ ये मुस्लिम खिलाड़ी ही रोजा रखे रहे हैं बल्कि हैदराबाद की टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) और केन विलियमसन (Kane Williamson) ने भी रोजा रखा है.
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के साथ साथ इस समय रमजान का महीना भी चल रही है. जिसमें कुछ खिलाड़ी मैच भी खेल रहे हैं और रोजे भी रख रहे हैं. इन खिलाड़ियों में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाज राशिद खान खान (Rashid Khan), मोहम्मद नबी (Mohammed Nabi), मुजीबुर्रहमान (Mujibur Rahman) और खलील अहमद (Khaleel Ahmad) के नाम शामिल हैं. लेकिन न सिर्फ ये मुस्लिम खिलाड़ी ही रोजा रखे रहे हैं बल्कि हैदराबाद की टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) और केन विलियमसन (Kane Williamson) ने भी रोजा रखा है. इसकी जानकारी खुद राशिद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर कर दी है. उन्होंने बताया कि कप्तान वॉर्नर और केन विलियमसन ने रविवार का रोजा रखा. राशिद खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,"आज दो महान खिलाड़ियों के साथ इफतारी होगी, जिन्होंने हमारे साथ रोज़ा रखा है."
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








