
वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन, सजा माता का दरबार
AajTak
वैष्णो देवी के मंदिर में नवरात्रों के दौरान आज से प्रतिदिन दोपहर 11.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक शत चंडी महायज्ञ का प्रसारण किया जाएगा. यहां देशी-विदेशी फलों और फूलों से सजावट की जाती है, साथ ही भवन क्षेत्र में विशाल स्वागत द्वार और पंडाल आदि स्थापित किए गए हैं.
चैत्र नवरात्रों के शुभ अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया. महायज्ञ नौ दिनों तक चलने वाले 'चैत्र नवरात्र' उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है, जो शांति, समृद्धि और मानवता के लिए पवित्र गुफा में किया जा रहा है. इसका समापन महानवमी पर पूर्ण आहुति के साथ होगा.
हर दिन होगा शत चंडी महायज्ञ का प्रसारण
इस अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार और श्राइन बोर्ड के अन्य अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. नवरात्रों के दौरान आज से प्रतिदिन दोपहर 11.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक शत चंडी महायज्ञ का प्रसारण किया जाएगा.
बनाया गया विशाल स्वागत द्वार और पंडाल
हमेशा की तरह श्री माता वैष्णो देवी जी के भवन और उसके आसपास के क्षेत्र को भी नवरात्रों में फूलों से सजाया गया है. यहां देशी-विदेशी फलों और फूलों से सजावट की जाती है, साथ ही भवन क्षेत्र में विशाल स्वागत द्वार और पंडाल आदि स्थापित किए गए हैं. इसी तरह भवन क्षेत्र को आकर्षक व रंग-बिरंगी लाइटों से भी रौशन किया गया है. उत्सव की लुभावनी सजावट कटरा से भवन तक लगभग 12 किमी की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक विशेष आनंद है.
भक्तों के लिए व्रत का भोजन भी उपलब्ध

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








