
वैलेंटाइन्स-डे ऑफर: इस कंपनी के स्मार्टवॉच मॉडल्स पर मिल रही है छूट
AajTak
स्मार्टवॉच ब्रांड Garmin ने अपनी Venu Sq सीरीज के मॉडल्स पर वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर डिस्काउंट दे रहा है. ऑफर्स का लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए लिया जा सकता है. ऑफर्स का फायदा 14 फरवरी तक ही उठाया जा सकेगा.
स्मार्टवॉच ब्रांड Garmin ने अपनी Venu Sq सीरीज के मॉडल्स पर वेलेंटाइन्स डे के खास मौके पर डिस्काउंट दे रहा है. ऑफर्स का लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए लिया जा सकता है. ऑफर्स का फायदा 14 फरवरी तक ही उठाया जा सकेगा. Garmin Venu Sq सीरीज पर कंपनी सिंगल और कॉम्बो दोनों ही ऑफर दे रही है. ऑफर के ग्राहक Garmin venu SQ Music स्मार्टवॉच को 26,990 रुपये की जगह 22,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इसी तरह ग्राहक Garmin Venu Sq को सेल में 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं. यानी यहां स्मार्टवॉच की ओरिजनल कीमत की तुलना में 3,100 रुपये की छूट दी जा रही है. आपको बता दें इस वॉच को पिछले साल नवंबर में 21,090 रुपये में लॉन्च किया गया था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












