
वैन और ट्रक में भीषण टक्कर, चार महिलाओं की मौत, 16 घायल... पितृ तर्पण के लिए जा रहे थे सोमनाथ
AajTak
गुजरात के सुरेंद्रनगर में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा चोटिला के पास हुआ. यहां पिकअप वैन सोमनाथ जा रही थी, तभी ट्रक से टकरा गई. हादसे के पीछे ट्रक चालक की लापरवाही बताई जा रही है, जिसने अचानक ट्रक मोड़ लिया था.
गुजरात के सुरेन्द्रनगर में एक पिकअप वैन ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना चोटिला के पास रात करीब 10:30 बजे हुई. यहां पिकअप वैन में 20 यात्री सवार थे. यह लोग सोमनाथ जा रहे थे, जहां यह पूर्वजों के लिए पितृ तर्पण अनुष्ठान होना था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, 5 की मौत-15 घायल
पुलिस इंस्पेक्टर आई बी वाल्वी ने बताया कि मृतकों की पहचान 72 वर्षीय मगजीबेन रेठारिया, 60 वर्षीय गलालबेन रेठारिया, 65 वर्षीय मंजूबेन रेठारिया और 68 वर्षीय गौरीबेन रेठारिया के रूप में हुई है. ये सभी आपस में रिश्तेदार थीं. दुर्घटना में घायल 16 यात्रियों को इलाज के लिए राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. चालक ने सड़क पर सावधानी न बरतते हुए अचानक से मोड़ लिया, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई. इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया. पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया. हादसे के शिकार हुए लोग पितृ तर्पण के लिए सोमनाथ जा रहे थे. घटना जो 16 लोग घायल हुए हैं, उन्हें राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










