
वैज्ञानिकों का कमाल, बना दी मिस्र की पहली गर्भवती 'ममी' की तस्वीर, देखने वाले भी...
AajTak
मिस्र की रहस्यमयी महिला की ममी के जरिए उसकी तस्वीर बनाकर फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सबको चौंका दिया है. दो हजार साल पहले मर चुकी रहस्यमयी महिला का फोटो देखकर सब हैरान है. मौत के समय यह महिला गर्भवती थी.
मिस्र की करीब दो हजार साल पुरानी एक संरक्षित ममी का चेहरा बनाकर फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सबको चौंका दिया है. एक्सपर्ट्स ने महिला का जो संभवित फोटो जारी किया है, वह वाकई हैरान कर देने वाला है. इस महिला को मिस्र की मिस्टीरियस लेडी के रूप में भी जाना जाता है. दरअसल, मिस्र का प्राचीन इतिहास से खास कनेक्शन रहा है.
पुरातत्वविदों के लिए मिस्र किसी सोने की खदान से कम नहीं रहा है. अक्सर वहां से ऐसी-ऐसी प्राचीन जानकारियां खोजकर निकाली गई हैं, जिन्होंने इतिहास को और ज्यादा अच्छे से जानने में शोधकर्ताओं की मदद की है. ऐसा ही कुछ इस रहस्यमयी महिला के मामले में भी देखने को मिला है.
कौन है ये मिस्र की रहस्यमयी महिला ? मिस्र की यह रहस्यमयी महिला एक प्राचीन मिस्र सभ्यता से ताल्लुक रखती थी. जिस समय इस महिला की मौत हुई, उस समय यह गर्भवती थी. काफी समय से इस महिला की असली पहचान करने की कोशिश भी की जा रही थी. शोधकर्ताओं ने अलग-अलग तरीकों से महिला की पहचान जानने की कोशिश भी की थी. इस बार महिला का चेहरा बनाकर काफी कुछ जानकारी हासिल की गई है.
ममी को लेकर किए गए शोध से यह भी पता चलता है कि मौत के बाद महिला के आंतरिक अंगों को निकाल दिया गया था. हालांकि, महिला के गर्भ में पल चले भ्रूण को नहीं निकाला गया. इसके पीछे की वजह प्राचीन मिस्र के विश्वास भी हैं. और इसी वजह से बच्चे को पेट में ही छोड़ दिया गया. रिपोर्ट की मानें तो दुनिया की यह ऐसी पहली ममी है, जिसके जिसके शरीर में भ्रूण संरक्षित था.
वार्सो ममी प्रोजेक्ट के तहत शोधकर्ताओं का लक्ष्य है कि वह ममी बनाए गए लोगों का फिर मानवीय करण करके यह देखने की कोशिश करें कि उस समय यह सभी लोग कैसे दिखते होंगे. ऐसे में काफी कोशिशों के बाद अब दो फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मिस्र की रहस्यमयी महिला के चेहरे की 2डी और 3डी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए तस्वीर बनाई है.
मौत के समय 20 से 30 साल की रही होगी महिला

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








