वैक्सीन लगवाने के बाद इन 8 बातों का रखें ध्यान, ना करें ये काम
AajTak
कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. ऐसे में लोगों को वैक्सीन देने का काम तेजी से किया जा रहा है. अगर आपने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है या लगवाने वाले हैं तो कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें.
कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. ऐसे में लोगों को वैक्सीन देने का काम तेजी से किया जा रहा है. अगर आपने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है या लगवाने वाले हैं तो कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें. तुरंत काम पर ना जाएं- अगर आपने वैक्सीन लगवाई है तो तुरंत काम पर जाने से बचें. वैक्सीन लगवाने के बाद कम से कम 2-3 दिनों तक बिल्कुल आराम करें. कुछ लोगों को वैक्सीन के तुरंत बाद तो कुछ लोगों को 24 घंटे बाद साइड इफेक्ट महसूस होते हैं. इसलिए वैक्सीन लेने के बाद कम से कम दो दिनों तक अपनी सेहत पर ध्यान दें. भीड़-भाड़ में जाने से बचें- अगर आपने अभी वैक्सीन की पहली डोज ही लगवाई है तो भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें. जब तक वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लग जाती तब तक सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें. हालांकि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी आपको प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना चाहिए.More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












