
वैक्सीन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में जुड़ा 4 डिजिट सिक्योरिटी कोड फीचर, जानिए सरकार ने क्या कहा
AajTak
Corona वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो इस नए फीचर के बारे में आपको जान लेना चाहिए. सरकार ने कहा है कि ये चार डिजिट का सिक्योरिटी फीचर एरर को कम करेगा.
कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए लोगों की जद्दोजहद जारी है. हफ्ते दो हफ्ते तक का स्लॉट नहीं मिल रहा है. COWIN पोर्टल से रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है. अब वैक्सीन रजिस्ट्रेशन में एरर को कम करने के लिए 4 डिजिट का सिक्योरिटी कोड सिस्टम लाया गया है. 8 मई से ये 4 डिजिट सिक्योरिटी कोड सिस्टम लागू होगा. वेरिफिकेशन के बाद वैक्सीनेटर या वेरिफायर चार डिजिट का कोड आपसे मांगेगा. ऐसा क्यों किया गया है? सरकार के मुताबिक ये नया फीचर सिर्फ उन लोगों के लिए है जिन्होंने वैक्सीन स्लॉट के लिए ऑनलाइन बुक किया है. ये 4 डिजिट का सिक्योरिटी कोड अप्वाइंटमेंट के एक्नॉलेजमेंट स्लिप पर प्रिंट हो कर आएगा और ये वैक्सीनेटर को तब ही पता चलेगी जब आप उन्हें देंगे. ये एक तरह से वेरिफिकेशन का काम करेगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












