
'वे मुझसे प्यार करते हैं, लेकिन मैं उनका करियर बर्बाद नहीं करना चाहता...' PM मोदी पर मजाकिया अंदाज में बोले ट्रंप
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं, लेकिन इस बार उनका मजाकिया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. ट्रंप ने कहा, मोदी मुझे प्यार करते हैं, लेकिन मैं उनका करियर बर्बाद नहीं करना चाहता.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'महान इंसान' बताया है और कहा कि वे 'ट्रंप से प्यार करते हैं.' हालांकि, ट्रंप ने तुरंत जोड़ा कि लोग इस बयान को 'गलत तरीके से ना लें' और वे 'मोदी का राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहते.'
ट्रंप ने कहा, वो (मोदी) महान व्यक्ति हैं. मोदी एक ग्रेट मैन हैं. वह ट्रंप से प्यार करते हैं. अब मुझे नहीं पता कि 'प्यार' शब्द का कोई गलत मतलब ना निकाल लिया जाए. मैं उनका राजनीतिक करियर खराब नहीं करना चाहता.
ट्रंप का यह बयान उस समय आया, जब उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. ट्रंप ने कहा कि मोदी की यह आश्वासन यूक्रेन युद्ध में मॉस्को को अलग-थलग करने की उनकी कोशिशों के लिए 'एक बड़ी मदद' है.
ट्रंप की भारत पर नजर
ट्रंप ने कहा, मैंने सालों से भारत को देखा है. यह एक अविश्वसनीय देश है. हर कुछ महीनों में वहां नेता बदलते रहते थे, लेकिन अब मेरा दोस्त मोदी लंबे समय से वहां हैं. उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि रूस से अब तेल नहीं खरीदा जाएगा.
दरअसल, अमेरिका ने सर्जियो गोर को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है. हाल ही में गोर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इस दौरान गोर ने प्रधानमंत्री को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मुलाकात की हस्ताक्षरित तस्वीर भेंट की थी, जिस पर ट्रंप ने लिखा था, मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, आप महान हैं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.









