
'वे बेस्ट CM होते, बस इस बार उनकी टाइमिंग गलत हो गई', अजित पवार को याद कर भावुक हुए फडणवीस
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा में दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को भावुक श्रद्धांजलि दी गई. सीएम फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे ने उनके अनुशासन और मित्रता को याद किया, जबकि कुछ विधायकों ने विमान हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई.
महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन भावुक माहौल में गुजरा. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें राज्य का ऐसा 'बेहतरीन मुख्यमंत्री' बताया जो महाराष्ट्र को कभी मिल नहीं सका.
28 जनवरी को पुणे के बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी. उनके आकस्मिक निधन पर सदन में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
मुख्यमंत्री फडणवीस ने अजीत दादा के साथ अपने पुराने रिश्तों को याद करते हुए कहा, 'वे उम्र में मुझसे 11 साल बड़े थे और सही मायने में मेरे 'दादा' थे.' फडणवीस ने हादसे का जिक्र करते हुए कहा 'अजित पवार रिकॉर्ड छह बार उपमुख्यमंत्री रहे और उनमें राज्य का नेतृत्व करने की पूरी क्षमता थी.वे हमेशा समय के पाबंद थे, लेकिन इस बार उनकी टाइमिंग गलत हो गई.”
फडणवीस ने 2019 के उस शपथ ग्रहण का भी जिक्र किया जब दोनों ने साथ मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन बाद में परिस्थितियां बदल गईं. इसके बावजूद व्यक्तिगत संबंधों में कभी कटुता नहीं आई. फडणवीस ने उन्हें “किसी भी मुख्यमंत्री के लिए सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री” बताया. इस वर्ष वे अपना 12वां बजट पेश करने वाले थे और अगले वर्ष 13 बजट का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे. उन्होंने कहा कि अजीत पवार अपनी जुबान के पक्के थे.
समबाहु त्रिभुज जैसे थे रिश्ते- शिंदे
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अजित पवार को “बड़े भाई” जैसा बताते हुए कहा कि वे, फडणवीस और पवार 'समबाहु त्रिभुज' (Equilateral Triangle) की तरह थे जिनके बीच तालमेल और भरोसा था. उन्होंने कहा कि पवार सख्त प्रशासक थे, लेकिन अंदर से बेहद सरल और संवेदनशील इंसान थे.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








