
'वेस्टर्न मीडिया गढ़ रहा है अपनी कहानियां...जांच में नहीं पक्षपात', अहमदाबाद विमान हादसे पर राज्यसभा में बोले राम मोहन नायडू
AajTak
सोमवार को राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, 'विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) पारदर्शी तरीके से अहमदाबाद हादसे की जांच कर रहा है... भारतीय मीडिया के साथ-साथ वेस्टर्न मीडिया भी अपने एजेंडे को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है, मैंने खुद कई आर्टिकल देखे हैं.'
केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने अहमदाबाद विमान हादसे पर प्रारंभिक रिपोर्ट के पक्षपातपूर्ण होने की अटकलों को खारिज कर दिया और विदेशी मीडिया पर अपनी खुद की कहानी गढ़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने मीडिया से जल्दबाजी में निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की अपील की और कहा कि AAIB की फाइल रिपोर्ट में इस हादसे की स्पष्ट तस्वीर लोगों के सामने रखी जाएगी.
सोमवार को राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने जनता और मीडिया से जल्दबाजी में निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की अपील की और कहा कि फाइल रिपोर्ट में भारत के सबसे दर्दनाक हादसे के कारणों की स्पष्ट तस्वीर लोगों के सामने रखी जाएगी.
उन्होंने ऊपरी सदन में बोलते हुए कहा कि AAIB ने पहली बार ब्लैक बॉक्स को डिकोड किया है जो क्षतिग्रस्त हो गया था. इससे पहले ब्लैक बॉक्स को इसका निर्माण करने वाली कंपनी के पास भेजा जाता था.
'AAIB ने हासिल किया डेटा'
उन्होंने कहा कि AAIB ने डेटा भी हासिल किया और कॉकपिट की आवाज भी रिकॉर्ड की है. प्रारंभिक रिपोर्ट में हमने ये बताने की कोशिश की है कि वास्तव में क्या हुआ था.
नायडू ने कहा कि AAIB ने ब्लैक बॉक्स से डेटा और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर को सफलतापूर्वक निकाला है. प्रारंभिक रिपोर्ट में दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की गई है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष के लिए AAIB की पूरी जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि जांच पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है और सरकार सच के साथ खड़ी है.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








