
वेल्डिंग से भड़की चिंगारी, पेट्रोल-डीजल से फैल गई आग... TRP गेम जोन कैसे हुआ हादसा
AajTak
TRP गेम जोन में आग मामले में अब कार्रवाई और जांच का सिलसिला जारी है. एक-एक कदम पर कहां-कहां लापरवाही हुईं और कौन-कौन इनके जिम्मेदार थे, इसकी तह खंगाली जा रही है. हालांकि कई तथ्य ऐसे हैं जो ये सवाल उठाते हैं कि बिना NOC और परमिशन ये इतना बड़ा गेमिंग जोन कैसे चलाया जा रहा था.
गुजरात के राजकोट स्थित TRP गेम जोन में शनिवार शाम को लगी भीषण आग में कई घरों के न सिर्फ कुलदीपक खाक हो गए, साथ ही उन परिवारों की उम्मीदें, आशा और जिंदगी भर की खुशियां भी एक हादसे की भेंट चढ़ गईं. हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है,जिनमें 12 बच्चे हैं. 99 रुपये की स्कीम इतनी महंगी पड़ेगी, कुछ देर पहले तक मां-बाप को इसका अंदाजा भी नहीं था. कंपाउंड में 3000 लीटर डीजल-पेट्रोल का स्टोरेज था और यहीं भड़की एक चिंगारी इतनी भीषण आग में बदल गई कि महज 30 सेकेंड में गेमिंग जोन ऊंची उठती लपटों के हवाले हो गया और 27 जानें खाक हो गईं.
DNA मैचिंग कराई जा रही है इस मामले में अब कार्रवाई और जांच का सिलसिला जारी है. एक-एक कदम पर कहां-कहां लापरवाही हुईं और कौन-कौन इनके जिम्मेदार थे, इसकी तह खंगाली जा रही है. हालांकि कई तथ्य ऐसे हैं जो ये सवाल उठाते हैं कि बिना NOC और परमिशन ये इतना बड़ा गेमिंग जोन कैसे चलाया जा रहा था. सामने आया है कि, राजकोट में TRP गेमिंग जोन में शनिवार शाम 5:30 बजे आग लगी, घटना स्थल से 27 मृतदेह मिले थे, डीएनए मैचिंग की कार्यवाही अभी जारी है.
छह आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कुल छह आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है. इनमें युवराज सिंह सोलंकी और नितिन जैन को गिरफ्तार किया गया है, बाकी के चार आरोपी फरार हैं. मामले की जांच क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई है. अधिकारियों ने बताया कि, जल्द से जल्द जांच पूरी कर चार्जशीट फाइल करेंगे. इस मामले में FSL की टीम जो कि गांधीनगर से आई हुई है, वो भी मदद कर रही है.
NOC क्यों नहीं मिली थी? राजकोट गेम जोन दुर्घटना मामले में कलेक्टर ने कहा कि आग इलेक्ट्रिक कारणों से लगी थी. हालांकि मुख्य वजह शनिवार तक सामने नहीं आ सकी थी. इस गेमिंग जोन को फायर विभाग की ओर से NOC नहीं मिला था. इसके बारे में जांच में विभाग की ओर से कुछ जानकारियां सामने आई हैं. सामने आया है कि, गेमिंग जोन को साल 2023 में बुकिंग लाइसेंस दिया गया था, उसे रिन्यु किया गया था. परमीशन R&B विभाग के अभिप्राय से दिया था, उन्हें फायर NOC लेने को कहा गया था, जो लिया नहीं गया. गेम जोन के कागज में फायर सेफ्टी के सामान का बिल रखा था, लेकिन उपयुक्त सामान नहीं थे. पार्टनरशिप में जो भी है उनके खिलाफ भी एक्शन लेंगे.
FSL की जांच में सामने आए ये Facts राजकोट के पुलिस आयुक्त, राजू भार्गव ने कहा कि, '27 शव बरामद किए गए हैं और कुछ अवशेष भी पाए गए हैं, इसलिए हमें लगता है कि मरने वालों की संख्या लगभग 28 होगी. FSL अधिकारियों द्वारा की गई जांच और फायर ऑफिसर ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद हमें जो जानकारी दी है, उससे लगता है कि वहां कुछ फैब्रिकेशन का काम चल रहा था और उस फैब्रिकेशन कार्य में वेल्डिंग के काम के कारण आग लगी होगी वहां बहुत सारी ज्वलनशील सामग्री थी, जिसने बहुत तेजी से आग पकड़ ली और पूरे गेमिंग जोन में फैल गई.'

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










