
वेनेजुएला पर हमले की धमकी के बीच ट्रंप का बड़ा खुलासा, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से की बात
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार स्वीकार किया कि उन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो से फोन पर बात की है. हालांकि उन्होंने बातचीत के विषय पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. ट्रंप ने यह खुलासा तब किया है जब वह वेनेजुएला पर कड़ा रुख अपनाए हुए हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को पुष्टि की कि उन्होंने हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो से फोन पर बातचीत की है. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट करने से साफ इनकार कर दिया कि दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई. ट्रंप एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने वास्तव में मदुरो से बात की है. जवाब में उन्होंने कहा, "मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता… लेकिन जवाब है, हां."
राष्ट्रपति ट्रंप की यह स्वीकार्यता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि न्यूयॉर्क टाइम्स ने पहले रिपोर्ट किया था कि दोनों नेताओं के बीच इस महीने बातचीत हुई थी और संभावित रूप से अमेरिका में मुलाकात की संभावना पर भी विचार हुआ था. हालांकि व्हाइट हाउस ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया.
यह भी पढ़ें: 'औपनिवेशिक धमकी...' ट्रंप के एयरस्पेस बंद के ऐलान के बाद वेनेजुएला का तीखा रिस्पॉन्स
यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला के प्रति बेहद आक्रामक रुख अपनाए हुए है. शनिवार को ट्रंप ने अचानक घोषणा की थी कि "वेनेजुएला के ऊपर और उसके आसपास का एयरस्पेस पूरी तरह बंद समझा जाए." उन्होंने इसका कारण नहीं बताया, न ही यह स्पष्ट किया कि यह किसी सैन्य कार्रवाई का संकेत है या कूटनीतिक चेतावनी. जब उनसे पूछा गया कि क्या इसका मतलब सैन्य हमले की तैयारी है, तो उन्होंने कहा, "इसमें ज्यादा पढ़ने की जरूरत नहीं है."
वेनेजुएला पर अमेरिका में ड्रग्स तस्करी करने का आरोप
ट्रंप प्रशासन पिछले कुछ समय से मदुरो सरकार पर दबाव बढ़ाने के विकल्पों पर विचार कर रहा है, खासतौर से उन आरोपों को लेकर जिनमें वेनेजुएला को अमेरिकी नागरिकों की मौत का कारण बनने वाली ड्रग्स की तस्करी से जोड़ा जाता है. मदुरो इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं और उन्हें राजनीतिक साजिश बताते हैं.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





