
वेंटिलेटर काम नहीं कर रहा था, 4 नवजात बच्चों की मौत... छत्तीसगढ़ के अस्पताल में जानलेवा लापरवाही
AajTak
घटना रविवार देर रात की. रात में अस्पताल में बिजली बंद हो गई. इसके चलते वेटिंलेटर बंद हो गया और चार बच्चों की मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई. बच्चों के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया.
छत्तीसगढ़ से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में वेटिंलेटर बंद होने के चलते 4 नवजात बच्चों की मौत हो गई. बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
बताया जा रहा है कि घटना रविवार देर रात की. रात में अस्पताल में बिजली बंद हो गई. इसके चलते वेटिंलेटर बंद हो गया और चार बच्चों की मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई.
परिजनों ने किया हंगामा बताया जा रहा है कि घटना रविवार देर रात की. रात में अस्पताल में बिजली बंद हो गई. इसके चलते वेटिंलेटर बंद हो गया और चार बच्चों की मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई. सरगुजा कलेक्टर मौके पर पहुंचकर मातृ शिशु वार्ड का निरीक्षण किया. मौके पर स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्री भी रायपुर से अम्बिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं.
मामले में जांच शुरू
जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि जैसा डॉक्टरों ने बताया कि 4-5 घंटों के दौरान 4 बच्चों की मौत हुई है. हालांकि, उन्होंने कहा कि बिजली जाने से ये घटना नहीं हुई है. न ही वेंटिलेटर बंद हुए. कुंदन कुमार ने कहा, हम जांच करा रहे हैं, अगर वेंटिलेटर बंद हुए हैं, तो वह भी सामने आ जाएगा.
(इनपुट- नरेश शर्मा आजतक)

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











