
वेंकटेश प्रसाद ने आमिर सोहेल को किया ट्रोल, कहा- इंद्रानगर का गुंडा हूं मैं
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर आमिर सोहेल को 'इंद्रानगर का गुंडा' हैशटेग के साथ ट्रोल किया. दरअसल दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का वीडियो वायरल होने के बाद से ही IndiraNagarkaGunda ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर आमिर सोहेल को 'इंद्रानगर का गुंडा' हैशटेग के साथ ट्रोल किया. दरअसल दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का वीडियो वायरल होने के बाद से ही #IndiraNagarkaGunda ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. विज्ञापन में द्रविड़ अपने स्वभाव के विपरीत दिख रहे हैं. द्रविड़ लोगों पर गुस्सा करते दिखे. द्रविड़ के इस विज्ञापन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस एड के बाद कर्नाटक के ही रहने वाले वेंकटेश प्रसाद ने 'इंद्रानगर का गुंडा' कहते हुए आमिर सोहेल को ट्विटर पर ट्रोल किया. उन्होंने 1996 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मैच की तस्वीर पोस्ट की. Me to Aamir Sohail in Bangalore at 14.5- #IndiraNagarkaGunda hoon main 😊 pic.twitter.com/uF7xaPeTPl ये मुकाबला बेंगलुरु में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गया था. इस मैच को सोहेल और प्रसाद के बीच हुए टकराव के लिए भी जाना जाता है. मैच में सोहेल ने प्रसाद की गेंद पर चौका मारने के बाद उनको उकसाया था.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









