
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में आरती के दौरान घंटी क्यों नहीं बजती? इंद्रेश महाराज से जानिए इसका रहस्य? भगवान जगन्नाथ स्वामी का मंदिर अन्य विष्णु मंदिर से अलग क्यों हैं? जानिए इसके पीछे का रहस्य?
ABP News
Banke Bihari Temple: जहां देश के सभी मंदिरों में भगवान की पूजा में घंटी का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा के समय घंटियों का प्रयोग नहीं किया जाता है. जानिए कारण?
Bells not used in worship at Banke Bihari Temple: उत्तर प्रदेश के वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर भारत वर्ष में अपनी एक अनोखी परंपरा के लिए जाना जाता है. आपको जानकार हैरानी होगी कि, यहां भगवान श्रीकृष्ण की आरती के दौरान घंटी नहीं बजाई जाती है.
इस परंपरा का उल्लेख किसी शास्त्र या ग्रंथ में भी नहीं है, बल्कि ऐसा करने के पीछे शुद्ध प्रेम भाव असली कारण हैं. वृंदावन में भगवान को देवता नहीं, बल्कि लाला यानी छोटे बच्चे के रूप में पूजा जाता है.
बांके बिहारी और प्रेम मंदिर तो सब जाते हैं, लेकिन ये 5 मंदिर वृंदावन की असली आत्मा हैं!
वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश महाराज के मुताबिक, यहां ठाकुर जी को जगाया नहीं जाता है, बल्कि उनसे निवेदन किया जाता है कि, लाला उठो... जय हो लाला की. यही वजह है कि, बांके बिहारी जी पूरे देश में सबसे बाद में जागते हैं.













