
वुहान लैब में ही तैयार हुआ कोरोना, रिवर्स इंजीनियरिंग कर हुई थी चमगादड़ का बहाना बनाने की कोशिश: स्टडी
AajTak
कोरोना वायरस एक लैब में तैयार किया गया वायरस है, ये दावा एक नई स्टडी ने किया है. कहा गया है कि चमगादड़ की थ्योरी को इसलिए बनाया गया, ताकि कोई वुहान लैब पर शक ना कर सके.
कोरोना वायरस की उत्पत्ति कैसे हुई? इस सवाल का जवाब दुनिया ढूंढ रही है. अब एक नई स्टडी में दावे के साथ कहा गया है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान की उसी लैब में बना था, जिसपर दुनिया का शक है. ताजा स्टडी के मुताबिक, जब कोरोना वायरस तैयार हो गया तब रिवर्स इंजीनियरिंग के दम पर उसे ऐसा दिखाने की कोशिश की गई कि ये वायरस एक चमगादड़ की वजह से बना है. डेलीमेल यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश प्रोफेसर एंगुस और नॉर्वे के वैज्ञानिक डॉ. बर्जर ने स्टडी में पाया है कि चीन ने कोरोना को छुपाने के लिए रेट्रो इंजीनियरिंग के कागज़ तैयार किए और दुनिया को धोखे में रखा. स्टडी में बताया गया है कि पिछले साल कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन बनाने के दौरान वैज्ञानिकों को कुछ फिंगरप्रिंट्स दिखे, जो वायरस में थे. जिसने ये संकेत दिए कि वायरस किसी लैब से आया है. वैज्ञानिक तभी अपनी इस बात को छापना चाहते थे, लेकिन कई बड़े संस्थानों ने इनकार कर दिया और चमगादड़ वाली थ्योरी को ही सही माना. ...अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी दिए जांच के आदेश अब जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सार्वजनिक रुप से कोरोना के ओरिजन की जांच की बात कही है, तब दुनिया के कई देश इस ओर रुख कर रहे हैं. जो बाइडेन का ऐलान तब आया था, जब व्हाइट हाउस को दी गई एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नंवबर 2019 में वुहान लैब के कुछ कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिनमें कोरोना के लक्षण थे. उसके कुछ वक्त बाद ही कोरोना ने दुनिया में तबाही मचाना शुरू किया था. इतना ही नहीं, अमेरिका के हेल्थ ऑफिशियल भी इस दौरान निशाने पर आए हैं, क्योंकि ये पाया गया है कि वुहान में रिसर्च के लिए कुछ इन्वेस्टमेंट उनकी ओर से भी की गई थी. लेकिन इस बीच जो ताज़ा स्टडी आई है उसमें साफ-साफ कहा गया है कि कोरोना वायरस का जन्म एक लैब में हुआ है, ये कोई प्राकृतिक तरह से पैदा हुआ वायरस नहीं है. वुहान लैब की पूरी कुंडली दिखाने का दावा ये स्टडी पूरे 22 पेज की है, जिसमें वुहान लैब की पूरी कुंडली है. दावे के मुताबिक, साल 2002 से 2019 के बीच वुहान लैब में क्या-क्या हुआ, उसकी पूरी स्टडी इस रिपोर्ट में तैयार की गई है जो कोरोना वायरस को लेकर बड़े खुलासे कर सकती है. गौरतलब है कि कोरोना वायरस दुनिया के सामने दिसंबर 2019 में आया था, उसी के बाद से अबतक दुनिया में इसके कारण तबाही मची है. लाखों लोगों की जान जा चुकी है और अभी भी लाखों लोग बीमार हैं. दुनिया ने कई बार वुहान के पीछे चीन का हाथ बताया, लेकिन चीन हर बार इससे इनकार करता रहा है. WHO ने भी कोरोना के ओरिजिन को लेकर जांच शुरू की थी, लेकिन चीन गई टीम को वहां कुछ सहयोग नहीं मिल पाया, ऐसे में जांच लगातार सवालों के घेरे में रही.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











