
वीरान संसद, सुनसान ढाका... हिंदुओं को शरण दी तो मुसलमानों के भी साथ हुई हिंसा, बांग्लादेश से ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
बांग्लादेश की संसद भी वीरान है और संसद के बाहर तोड़फोड़ के निशान ताजा हैं. फिलहाल बांग्लादेश की सेवा और नेवी की एक टुकड़ी संसद भवन की सुरक्षा कर रही है तो वहीं इस प्रदर्शन के दौरान शामिल रहे छात्र संगठनों के कार्यकर्ता देश का झंडा सर पर बढ़े संसद के बाहर शैक्षिक रूप से सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं.
बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक संकट और असमंजस की स्थिति में जनता के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल है कि आखिरकार मुल्क के हालात सामान्य कब होंगे. आजतक लगातार ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट कर रहा है. ढाका में लोगों की जिंदगी सामान्य होने की ओर बढ़ रही है लेकिन रफ्तार सुस्त है. पिछले 48 घंटे में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले की घटना भी सुनाई नहीं दी है, लेकिन 5 तारीख के बाद मिले जख्मों पर अभी तक मरहम भी नहीं लगा है.
वहीं बांग्लादेश के मुसलमान के मन में भी आशंका है की कहानी लोकतंत्र से चलने वाला उनका देश कट्टरपंथियों के दबाव में बांग्ला बोलने वाले देश की पहचान मतकर एक इस्लामिक देश ना बन जाए. ढाका के रहने वाले इस्लाम मोहम्मद ने आजतक से बातचीत करते हुए बताया कि बांग्लादेश की पहचान बांग्ला लोगों की है जहां हिंदू और मुसलमान साथ हैं, लेकिन कुछ लोग चाहते हैं कि यहां इस्लामिक देश जैसी व्यवस्था हो जाए लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे.
नियाज भी ढाका में कारोबार चलाते हैं और उन्हें भी लगता है कुछ कट्टरपंथियों की वजह से बांग्लादेश की छवि खराब हुई है, जिन्होंने आंदोलन की आड़ में हिंदुओं पर हमले किए और उन्हें निशाना बनाया. नियाज कहते हैं की बहुत सारे हिंदू हमारे साथ रहते हैं और इस मुश्किल में हम उनकी हिफाजत भी कर रहे हैं और जिन लोगों ने उनके साथ बुरा किया वह हमारे बीच के लोग नहीं हैं. ढाका के सबसे वीआईपी इलाके में राष्ट्रपति भवन से महज़ कुछ दूरी पर ही बांग्लादेश अवामी लीग पार्टी के हेड क्वार्टर को भी प्रदर्शनकारियों ने 5 अगस्त को सबसे पहले निशाना बनाया था.
आक्रोश भले ही शांत हो गया है, लेकिन हिंसा और आगजनी के निशान आज भी ताजा हैं. पार्टी के समर्थक करीम उल हक ने आजतक को बताया कि उस दिन हुडदंगियों ने न सिर्फ हिंसा की ओर दफ्तर को तोड़ा बल्कि लाखों रुपये का सामान भी लूट कर ले गए. पार्टी की मुखिया शेख हसीना के कमरे से लेकर के पार्टी के मीटिंग हॉल बैठक और बिल्डिंग के तमाम हिस्सों को या तो जला दिया गया है या तोड़फोड़ दिया गया है.
इसी स्थिति के बीच बांग्लादेश के सड़कों से पुलिस नदारद है. शहर के बीचों-बीच पुलिस हेड क्वार्टर भी वीरान है जिसकी हिफाजत अब बांग्लादेश की सेना कर रही है. प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों पर पत्थर बाजी हुई तो पुलिस हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाया गया जिसके निशान ताजा है. टूटे-फूटे वीरान सुनसान पड़े हेड क्वार्टर के बाहर रविवार को कुछ पुलिसकर्मी प्रदर्शन करने आए थे जो अपनी नौकरी पर फिर से जाना चाहते हैं.
इन पुलिस कर्मियों में से एक करीम ने आजतक को बताया कि प्रदर्शन कार्यों पर कड़ी कार्यवाही करने का आदेश शेख हसीना की सरकार और सरकार में पुलिस विभाग में बैठ बड़े अधिकारियों का था. करीम ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने अपने अधिकारियों का आदेश माना था और इस आदेश के चलते आज देश की जनता पुलिसकर्मियों को खोज रही है जिसकी वजह से तमाम पुलिस कर्मी या तो अंडरग्राउंड है या तो छुपे हुए हैं. आपको यह भी बता दें कि पूरे बांग्लादेश में कई इलाकों में पुलिस स्टेशनों को जला दिया गया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









