
वीरप्पन गैंग की कमर तोड़ी, ITBP की कमान... जानिए कौन हैं दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा
AajTak
1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस ऑफिसर संजय अरोड़ा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. संजय अरोड़ा ने IG (स्पेशल ऑपरेशंस) बीएसएफ, IG छत्तीसगढ़ सेक्टर सीआरपीएफ और IG ऑपरेशंस सीआरपीएफ के रूप में काम किया है. उन्हें कई पदकों से सम्मानित किया जा चुका है.
New Delhi Police Commissioner: सीनियर इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) ऑफिसर संजय अरोड़ा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के संजय अरोड़ा 01 अगस्त 2022 से दिल्ली के नए कमिश्नर का पद संभालेंगे. वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे.
कौन हैं दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा
संजय अरोड़ा 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस हैं. संजय अरोड़ा ने मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुशन किया था. IPS बनने के बाद उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्य किया. वह स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक (SP) रहे.
SSG के गठन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
1991 में संजय अरोड़ा ने NSG से ट्रेनिंग ली थी. इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले विशेष सुरक्षा समूह (SSG) के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. दरअसल उन दिनों लिट्टे की गतिविधियां चरम पर थीं. ऐसे में उन्होंने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली.
1997 से 2002 तक ITBP में दी सेवाएं

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












