
वीजा रद्द, पुलिस वेरिफिकेशन और सख्त कार्रवाई... पहलगाम हमले के बाद ऐसे वापस भेजे गए पाकिस्तानी नागरिक
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी वीजा की 14 श्रेणियों को रद्द कर दिया था. और अल्पकालिक वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दिया था. हालांकि इसमें मेडिकल वीजा धारकों को संक्षिप्त विस्तार दिया गया था. लेकिन अब सबकी मोहलत खत्म हो चुकी है.
Pahalgam Terror Attack Impact: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने हमारे देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए एक फरमान जारी किया था. जिसके तहत उन्हें भारत छोड़कर अपने मुल्क वापस जाने का आदेश दिया गया. मंगलवार को इस फरमान पर अमल का आखिरी दिन था. ये आदेश उन पाकिस्तानी नागरिकों के लिए था, जो शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए थे. इसी फैसले के चलते वाले तमाम पाकिस्तानी भारत छोड़कर जा चुके हैं. चलिए, जान लेते हैं भारत आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को मिलने वाले सभी तरह के वीजा की कहानी.
भारत छोड़कर गए ऐसे पाकिस्तानी अटारी बॉर्डर यानि वो दरवाजा जो एक तरफ पाकिस्तान में खुलता है और दूसरी तरफ हिंदुस्तान में. पिछले चार दिनों से ये दरवाजा बार बार खुल रहा था, क्योंकि सरहद के उस पार जाने वालों और सरहद के उस पार से यहां आने वालों के पास वक्त कम था और उन्हें जल्दी जल्दी अपने अपने घर पहुंचना था. 29 अप्रैल डेडलाइन थी. 29 अप्रैल तक भारत में रह रहे हर पाकिस्तानी को वापस पाकिस्तान जाना जरूरी था पहले चार दिनों में ही इसी अटारी बॉर्डर से 537 पाकिस्तानी वापस पाकिस्तान जा चुके हैं. जिनमें नई दिल्ली में मौजूद पाकिस्तानी दूतावात की 9 डिप्लोमैट्स और अधिकारी भी शामिल हैं. बहुत से पाकिस्तानी अटारी बॉर्डर के अलावा एयरपोर्ट के रास्ते भी भारत छोड़ चुके हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच कोई सीधी फ्लाइट नहीं है. लिहाजा, पाक नागरिक यहां से अन्य देश होते हुए भी पाकिस्तान गए हैं.
विदेश सचिव ने किया था ऐलान देश के अलग अलग राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी कुल 118 पाकिस्तानी वैध वीजा पर भारत आए थे. इन सबकी शिनाख्त कर इन सभी पाकिस्तानियों को भी पाकिस्तान भेजा जा चुका है. 23 अप्रैल को भारत के विदेश सचिव ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस की थी. उसमें उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से लिए गए 5 फैसलों की जानकारी दी थी. इनमें से एक जानकारी ये थी कि भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों के सभी 14 कैटेगरी के वीजा रद्द किए जा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी कि इन कैटेगरी के सभी वीजा धारकों को दो दिन के अंदर यानि 25 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा. हालांकि बाद में ये मोहलत बढ़ाकर 29 अप्रैल कर दी गई थी.
14 कैटेगरी के वीजाधारकों पर एक्शन विदेश सचिव का साफ साफ कहना था कि 14 कैटेगरी के वीजाधारकों को जो पाकिस्तान से भारत आए हैं, उन्हें भारत से जाना होगा. भारत सरकार के पाकिस्तानियों को वापस भेजने के फैसले के बाद से 29 अप्रैल तक लगभग 600 पाकिस्तानियों को पाकिस्तान भेजा जा चुका है. जबकि इसी मुद्दत में करीब 850 भारतीय पाकिस्तान से भारत आ चुके हैं. इनमें पाकिस्तानी दूतावास में मौजूद 14 डिप्लोमैट और ऑफिशियल भी शामिल हैं.
इन श्रेणियों के वीजा किए गए रद्द 23 अप्रैल को भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के जिन कैटेगरी के वीजा रद्द किए गए वो ये हैं-
एक मेडिकल वीजा को छोड़ दें तो बाकी सभी कैटेगरी के पाकिस्तानी वीजा धारकों के लिए भारत छोड़ने की मियाद खत्म हो चुकी है. सिर्फ मेडिकल वीजा धारकों के लिए 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई थी. वो भी मानवीय आधार पर. यानि बाकी वीजा धारकों के मुकाबले मेडिकल ग्राउंड पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को दो दिन ज्यादा ठहरने की इजाजत दी गई थी. ऐसा इसलिए किया गया था ताकि इलाज बीच में अधूरा ना रह जाए और उनके दस्तावेज वक्त पर तैयार हो जाएं. मेडिकल वीजा में एक मरीज के साथ दो अटेंडेंट्स को भी वीजा दिया जाता है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








