
'वीजा जारी होने का मतलब जांच बंद होना नहीं', US ने नियम तोड़ने वालों को दी डिपोर्ट करने की चेतावनी
AajTak
यह चेतावनी दूतावास द्वारा F, M, और J नॉन-इमिग्रेंट वीजा के आवेदकों को यह सलाह दिए जाने के कुछ दिनों बाद आई है- कि वे इमिग्रेशन अफसरों द्वारा जांच के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट को पब्लिक करें. इस तरह के अमेरिकी वीजा आमतौर पर स्टूडेंट्स और एक्सचेंज विजिटर्स को जारी किए जाते हैं.
भारत में अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को चेतावनी दी कि अमेरिकी कानूनों या इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन करने वाले वीजा धारकों को निर्वासन (Deportation) का सामना करना पड़ेगा. इससे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत हाल ही में लागू किए गए सख्त इमिग्रेशन प्रावधानों में ढील नहीं मिलने का संकेत मिलता है. अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, 'वीजा जारी होने के बाद अमेरिकी वीजा जांच बंद नहीं होती है. हम लगातार वीजा धारकों की जांच करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सभी अमेरिकी कानूनों और इमिग्रेशन नियमों का पालन कर रहे हैं- और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके वीजा रद्द कर देंगे और उन्हें उनके मूल देश डिपोर्ट कर देंगे.'
यह चेतावनी दूतावास द्वारा F, M, और J नॉन-इमिग्रेंट वीजा के आवेदकों को यह सलाह दिए जाने के कुछ दिनों बाद आई है- कि वे इमिग्रेशन अफसरों द्वारा जांच के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट को पब्लिक करें. इस तरह के अमेरिकी वीजा आमतौर पर स्टूडेंट्स और एक्सचेंज विजिटर्स को जारी किए जाते हैं. दूतावास ने यह भी चेतावनी दी कि आवेदकों द्वारा अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी के बारे में गलत जानकारी देने या कोई जानकारी छिपाने पर वीजा अस्वीकृत किया जा सकता है और यहां तक कि स्थायी रूप से अयोग्य भी ठहराया जा सकता है. पिछले महीने जारी एक बयान में, अमेरिकी दूतावास ने कहा था कि अमेरिकी वीजा 'एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं' और आवेदकों को याद दिलाया कि वीजा जारी करने का निर्णय 'राष्ट्रीय सुरक्षा' से जुड़ा मामला होता है.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी वीजा चाहिए तो सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक करने होंगे, US Embassy का निर्देश
अमेरिकी वीजा आवेदकों को 2019 से, पिछले 5 वर्षों में इस्तेमाल किए गए सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए पहचानकर्ता प्रदान करना अनिवार्य कर दिया गया है. दूतावास ने कहा कि अमेरिकी कानून के तहत किसी व्यक्ति की पहचान और स्वीकार्यता स्थापित करने के लिए यह जांच आवश्यक है. अमेरिका सभी नॉन-इमिग्रेंट वीजा कैटेगरी के लिए 250 डॉलर का एक नया 'वीजा इंटेग्रिटी फी' भी लागू करने जा रहा है. यह एक सिक्योरिटी डिपॉजिट की तरह है और आवेदकों द्वारा कुछ मानदंडों को पूरा करने पर वापस किया जा सकता है, जो 2026 से लागू होगा. ट्रंप प्रशासन ने अवैध आव्रजन पर रोक लगाने के लिए वीजा नियमों को कड़ा किया है.
यह भी पढ़ें: 'बिना वीजा पहुंचा था...', अमेरिका ने बताई एयरपोर्ट पर भारतीय युवक को हथकड़ी लगाने की वजह
इससे पहले, अमेरिकी दूतावास ने कहा था कि जो लोग अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करेंगे, उन्हें जेल और निर्वासन का सामना करना पड़ेगा. साथ ही यह चेतावनी दी थी कि इमिग्रेशन कानूनों का उल्लंघन करने वालों को हिरासत में लिया जा सकता है, देश से बाहर भेजा सकता है, तथा भविष्य में वीजा आवेदन करने से रोका जा सकता है. अमेरिकी इमिग्रेशन पॉलिसी के संबंध में कड़ी जांच के बीच भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने हाल के सप्ताहों में अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर डिजिटल पोस्टर और एडवाइजरी की एक सीरीज जारी की है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










