
'विश्व में आपके वर्चस्व का क्या कारण है?' दिल्ली मेट्रो में युवा के सवाल पर क्या बोले पीएम मोदी
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कैंपस पहुंचे. इसके लिए वे अपने आवास के समीप बने लोक कल्याण मार्ग स्टेशन से मेट्रो में विश्वविद्यालय स्टेशन के लिए सवार हुए. किसी काम मुसाफिर की तरह ही वे सीढ़ियों से स्टेशन पहुंचे और एक्सेस कार्ड निकालकर एंट्री ली. अपनी यात्रा के दौरान आम लोगों से बातचीत करते नजर आए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











