
'विश्वास, उमंग और ऊर्जा धीरे-धीरे वापस आएगी...', भारत-चीन के रिश्तों पर बोले पीएम मोदी
AajTak
अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी से सवाल किया कि आप और शी जिनपिंग (चीनी राष्ट्रपति) एक-दूसरे को दोस्त मानते हैं. हाल के तनावों को कम करने और चीन के साथ संवाद और सहयोग को फिर से शुरू करने में मदद करने के लिए उस दोस्ती को कैसे फिर से मजबूत किया जा सकता है? इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि विश्वास, उमंग और ऊर्जा धीरे-धीरे वापस आएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के साथ भारत के संबंधों पर बात की. उन्होंने स्वीकार किया कि जब दो पड़ोसी होते हैं तो मतभेद स्वाभाविक होते हैं और इस बात पर जोर दिया कि बातचीत ही यह सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका है कि मतभेद विवाद में न बदल जाएं. अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन से अपने पॉडकास्ट में बात करते हुए पीएम मोदी ने आशा व्यक्त की कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास, उत्साह और ऊर्जा धीरे-धीरे वापस आएगी.
फ्रीडमैन ने पीएम मोदी से सवाल किया कि आप और शी जिनपिंग (चीनी राष्ट्रपति) एक-दूसरे को दोस्त मानते हैं. हाल के तनावों को कम करने और चीन के साथ संवाद और सहयोग को फिर से शुरू करने में मदद करने के लिए उस दोस्ती को कैसे फिर से मजबूत किया जा सकता है? इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और चीन के बीच संबंध कोई नई बात नहीं है. दोनों देशों की संस्कृतियां और सभ्यताएं प्राचीन हैं. आधुनिक दुनिया में भी, दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है. यदि आप ऐतिहासिक अभिलेखों को देखें, तो सदियों से भारत और चीन ने एक-दूसरे से सीखते रहे हैं. और दोनों मिलकर दुनिया की भलाई के लिए काम करते रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'मैं पुतिन और जेलेंस्की से बात कर सकता हूं...', रूस-यूक्रेन के बीच समझौते के सवाल पर बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि एक समय पर, भारत और चीन दुनिया के जीडीपी का 50% से अधिक हिस्सा थे. इतना बड़ा योगदान भारत का रहा है. और मैं मानता हूं कि इतने सशक्त संबंध हमारे रहे हैं. इतने गहरे सांस्कृतिक संबंध रहे हैं. पहले की सदियों में हमारे बीच में संघर्ष का इतिहास नहीं है. हमेशा एक-दूसरे से सीखने और एक-दूसरे को समझने के बारे में इतिहास रहा है. एक समय में, बौद्ध धर्म का चीन में गहरा प्रभाव था. हम भविष्य में भी इन संबंधों को मजबूत रखना चाहते हैं. बेशक, मतभेद स्वाभाविक हैं, जब दो पड़ोसी देश होते हैं, तो कभी-कभी मतभेद होना लाजिमी है. यहां तक कि एक परिवार में भी होता है. लेकिन हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि ये मतभेद विवाद में न बदले. हम इसी दिशा में सक्रिय रूप से काम करते हैं. कलह के बजाय, हम बातचीत पर जोर देते हैं, क्योंकि केवल बातचीत के माध्यम से ही हम एक स्थिर, सहयोगी संबंध बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 'मैंने उन्हें शपथ समारोह में बुलाया, शांति के प्रयासों के लिए लाहौर गया, लेकिन...', पाकिस्तान से रिश्तों पर बोले पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि यह सच है कि हमारे बीच सीमा विवाद चल रहे हैं. 2020 में, सीमा पर हुई घटना के कारण हमारे बीच स्थितियां काफी दूरी की बन गई. लेकिन अभी राष्ट्रपति शी के साथ मेरी हाल की बैठक हुई. इसके बाद, सीमा पर स्थिति सामान्य पर चुकी है. 2020 से पहले की स्थितियों में हम काम कर रहे हैं. अब धीरे-धीरे वो विश्वास, उत्साह, उमंग और ऊर्जा वापस आ जाएगी. उसमें कुछ समय लगेगा, क्योंकि पांच साल का अंतराल हो गया है. हमारा साथ होना न सिर्फ फायदेमंद है, बल्कि वैश्विक स्थिरता और समृद्धि के लिए भी जरूरी है. और चूंकि 21वीं सदी एशिया की सदी है, इसलिए हम चाहते हैं कि भारत और चीन स्वस्थ और स्वाभाविक तरीके से प्रतिस्पर्धा करें. प्रतिस्पर्धा कोई बुरी चीज़ नहीं है, लेकिन संघर्ष नहीं होना चाहिए.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










