
विशेष: गोवा के क्लब में लगी आग, देखते ही देखते 'मातम' में बदल गया 'जश्न'
AajTak
गोवा के अरपोरा में एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने 25 लोगों की जान ले ली. क्लब में आग इतनी तेजी से फैली कि लोग बच नहीं सके. मुख्यमंत्री ने चार गिरफ्तारियों और क्लब मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी है. मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया गया है. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन हुआ था. हादसे की वजह सिलेंडर ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट बताई गई है, घायलों का इलाज जारी है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










