
विवाद के बीच अब कल्याण बनर्जी ने की PM मोदी और धनखड़ की मिमिक्री, बोले- उपराष्ट्रपति ने मामूली बात पर हायतौबा मचाई
AajTak
धनखड़ द्वारा खुद को किसान का बेटा कहे जाने पर कल्याण ने कहा कि धनखड़ के पास जोधपुर में करोड़ों की संपत्ति है. दिल्ली में आलीशान फ्लैट है. वह रोज लाखों रुपए का सूट पहनते हैं. साथ ही उन्होंने किसान की बेटी साक्षी मलिक के संन्यास और जाट पुत्र बजरंग पूनिया के पद्मश्री सम्मान लौटाने के मामले में धनखड़ की चुप्पी पर भी सवाल उठाया.
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की. कल्याण बनर्जी के संसदीय क्षेत्र श्रीरामपुर में एक सभा का आयोजन हुआ. इसमें टीएमसी नेता ने धनखड़ के साथ ही पीएम मोदी की भी मिमिक्री की. उन्होंने कहा कि हमने तो पार्लियामेंट के बाहर मिमिक्री की थी, लेकिन पीएम मोदी ने तो संसद के अंदर मिमिक्री की. उन्होंने धनखड़ पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक मामूली सी बात का रोना देश से लेकर विदेश तक रोया. साथ ही उनकी तुलना स्कूल के छोटे बच्चों से की.
कल्याण बनर्जी ने रैली में कहा कि उपराष्ट्रपति धनखड़ अपने पद की संवैधानिक गरिमा को नष्ट कर रहे हैं. क्योंकि वे पद के लालच में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान प्रकट करने से ज्यादा उनके सामने समर्पण करते हैं. धनखड़ द्वारा खुद को किसान का बेटा कहे जाने पर कल्याण ने कहा कि धनखड़ के पास जोधपुर में करोड़ों की संपत्ति है. दिल्ली में आलीशान फ्लैट है. वह रोज लाखों रुपए का सूट पहनते हैं. साथ ही उन्होंने किसान की बेटी साक्षी मलिक के संन्यास और जाट पुत्र बजरंग पूनिया के पद्मश्री सम्मान लौटाने के मामले में धनखड़ की चुप्पी पर भी सवाल उठाया.
पीएम मोदी का मजाक उड़ाया- Video
संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले पर उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा. कल्याण ने कहा कि केवल इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आननफानन में नए संसद भवन का निर्माण किया, लेकिन इसके बदले उन्होंने सांसदों की सुरक्षा के साथ कंप्रोमाइज किया. केवल एक बीजेपी सांसद जिसने उन 2 लोगों के पास जारी किए थे. उन्हें बचाने के लिए विरोधी दलों के 146 सांसदों को निलंबित किया गया. उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की घटना को एक आर्ट बताते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि उपराष्ट्रपति ने एक स्कूली छोटे बच्चों की तरह एक मामूली बात को लेकर जमकर हाय तौबा मचाई.
धनखड़ की फिर से मिमिक्री की - Video

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









