
विलुप्तप्राय जीव के क्लोन से वैज्ञानिकों ने पैदा कर दिया नया जीव
AajTak
विला नाम के एक फेरट की मौत 1988 में हो गई थी, लेकिन उसके अवशेषों को फ्रीजर में संरक्षित करके रख लिया गया था.
वैज्ञानिकों ने अमेरिका के किसी विलुप्तप्रायः जीव का पहली बार क्लोन तैयार किया है. यह नेवले की प्रजाति का काले पैरों वाला एक जीव (Ferret) है. वैज्ञानिकों ने 30 साल पहले मर चुके एक अन्य फैरट के क्लोन से इसे पैदा किया है. (फोटो- AP) एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लोन किए गए इस जीव का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था, लेकिन इसकी घोषणा गुरुवार को की गई. वहीं, पिछले साल अमेरिका के टेक्सास में मंगोलिया के एक जंगली घोड़े का भी जन्म क्लोनिंग तकनीक से कराया गया था. (फोटो- AP)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











