
महाराष्ट्र: शिवसेना पार्षद के पति की धारदार हथियार से हत्या, 9 गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली में नई चुनी गई कॉर्पोरेटर के पति मंगेश कालोखे की बाइक रोककर धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई. पुलिस ने 9 गिरफ्तार किए हैं. राजनीतिक रंजिश, चुनावी दबाव और सुपारी किलिंग की आशंका पर जांच जारी है.
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इंडस्ट्रियल शहर खोपोली में गुरुवार हुई एक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. खोपोली म्युनिसिपल काउंसिल की नई चुनी गई कॉर्पोरेटर के पति और शहर की जानी-मानी हस्ती मंगेश कालोखे की दिनदहाड़े अनजान लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना से न सिर्फ खोपोली बल्कि पूरे रायगढ़ जिले में हलचल मच गई है और राजनीतिक हलकों में भी इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
वारदात के बाद खोपोली के शिवसैनिकों में काफी गुस्सा है. अब तक इस मामले मे 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें रविंद्र देवकर और उनके बेटे दर्शन रविंद्र देवकर के साथ एक महिला भी शामिल होने की पुलिस के आला अफसरों ने की है.
जिला पुलिस अधीक्षक अचल दलाल के मार्गदर्शन में 8 अलग-अलग टीमें इस पर काम कर रही थीं.
क्या है पूरा मामला?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंगेश कालोखे सुबह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले थे. जब वह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे, तो पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. एक काली चार पहिया गाड़ी में आए तीन से चार अनजान लोगों ने उनकी बाइक का रास्ता रोका और कुछ ही सेकंड में उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमला इतना बेरहम था कि कालोखे सड़क पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े, जबकि हमलावर गाड़ी लेकर मौके से भाग गए.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में राजस्थान के 53 मजदूरों से करवाई जा रही थी बंधुआ मजदूरी, प्रतापगढ़ पुलिस ने किया रेस्क्यू

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








