
विराट कोहली ने गुस्से में फेंका टॉवल, यूजर्स बोले- ऐसे नहीं सुधरेगी फॉर्म
AajTak
India vs England Lords Test 2021: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है. आखिरी दिन का खेल बचा हुआ है. ऋषभ पंत(Rishabh Pant) और इशांत शर्मा(Ishant Sharma) क्रीज पर मौजूद हैं और फैंस एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद लगा रहे हैं. लेकिन इस सबके बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) की फॉर्म फैंस के लिए चिंता का सबब बनी हुई है.
India vs England Lords Test 2021: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है. आखिरी दिन का खेल बचा हुआ है. ऋषभ पंत(Rishabh Pant) और इशांत शर्मा(Ishant Sharma) क्रीज पर मौजूद हैं और फैंस एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद लगा रहे हैं. लेकिन इस सबके बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) की फॉर्म फैंस के लिए चिंता का सबब बनी हुई है. (फोटो क्रेडिट: Getty images) विराट कोहली(Virat Kohli) पिछले काफी समय से किसी टेस्ट मैच में शतक नहीं जड़ पाए हैं. वहीं विरोधी कप्तान जो रूट(Joe Root) ने दो बैक टू बैक शतक जमाते हुए अपनी शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया है. कोहली काफी अच्छे टच में लग रहे थे और उन्होंने अपनी पारी के दौरान कुछ चौके भी जमाए थे लेकिन वे 20 पर आउट हो गए. कोहली खुद इतने फ्रस्ट्रेट हुए कि वे ड्रेसिंग रुम में तौलिया फेंकते हुए नजर आए. (फोटो क्रेडिट: Getty images) इसी के साथ ही कोहली की फॉर्म को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो चुके हैं. कई लोग ये भी कह रहे हैं कि अब किंग कोहली कप्तानी का दबाव नहीं झेल पा रहे हैं और इससे उनकी बैटिंग भी प्रभावित हो रही है. एक यूजर ने कोहली के वायरल वीडियो को देखने के बाद लिखा- इस तरह के रिएक्शन्स देने से कुछ नहीं होगा. एक्शन से होगा. आपको बेवकूफों की तरह ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर बल्ला अड़ाना बंद करना होगा. (फोटो क्रेडिट: Getty images)
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











