
'विराट-अनुष्का की शादी में आई थी बारिश, लास्ट मोमेंट बदला मंडप' बोला वेडिंग फिल्मर
AajTak
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वेडिंग शूट करने वाले सिनेमैटोग्राफर ने कपल की सीक्रेट वेडिंग को लेकर खुलकर बात करते हुए बताया कि शादी से एक रात पहले वहां बारिश आई थी जिससे सारा प्लान खराब हुआ था.
क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इंटरनेट के फेवरेट कपल हैं. उनकी जोड़ी फैंस के दिलों में बसती है. दोनों की जब शादी की फोटोज सामने आई थीं, तब इंटरनेट पर जैसे एकदम से बवाल मच गया था. हर कोई उनकी वेडिंग फोटोज को लेकर बातें कर रहा था. उनकी सीक्रेट वेडिंग का राज हर कोई जानना चाहता था.
विराट-अनुष्का की शादी शूट करने वाले ने खोले राज
विराट-अनुष्का की शादी में सिनेमैटोग्राफर रहे विशाल पंजाबी ने कुछ समय पहले कपल की सीक्रेट वेडिंग को लेकर कुछ खुलासे किए. उन्होंने बताया कि कपल को उनके काम का कोई आइडिया नहीं था. लेकिन तब भी वो उन्हें सपोर्ट कर रहे थे. विशाल ने ये भी बताया कि विराट-अनुष्का की शादी से ठीक एक रात पहले बारिश भी आई थी.
वेडिंग फिल्मर ने अधुनिका सिंह के यूट्यूब चैनल पर कहा, 'सच कहूं तो मुझे नहीं पता था. ये सब एक सीक्रेट रखा गया था. लेकिन आपको अंदाजा हो जाता है कि शायद वो ही होंगे, लेकिन आपको वहां पहुंचने पर ही पता चलता है. हम वहां पहुंचे और हमें बहुत अच्छा सरप्राइज मिला. ऐसा नहीं था कि वो मुझे जानते थे या मेरे काम को जानते थे. वो स्वाभाविक रूप से बहुत अच्छे और प्यारे इंसान थे. मैं उनसे मिला और उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि प्लीज आप जो करते हैं, वही करें. हमें नहीं पता कि आप क्या करते हैं.'
'लेकिन हमारा मानना है कि अगर आप यहां हैं, तो आपने सही काम किया है. उन्हें अपने प्लानर्स पर भरोसा था और उन्हें भी हम पर भरोसा था. ये एक बहुत छोटी शादी थी और ऐसा लगा जैसे सब लोग एक साथ थे. वो मेरे साथ बहुत अच्छे थे, वो मेरे साथ बहुत दयालु थे. उन्होंने मुझे अपनी जगह दी. मुझे उस शादी में एक खास तरह का सूफीपन महसूस हुआ. भगवान की आध्यात्मिकता और एक-दूसरे के लिए एक खास प्यार था. और ये खास एहसास था.'
विराट-अनुष्का की शादी में आई थी कौनसी मुसीबत?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











