
वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने दिया इस्तीफा, बर्खास्त करने की लगाई जा रहीं थीं अटकलें
AajTak
वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने इस्तीफा दे दिया है. हाल ही के दिनों में अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है. राष्ट्रपति के रूप में अपनी भूमिका संभालने से पहले, गुयेन जुआन फुक 2016 से 2021 के बीच देश के प्रधानमंत्री भी रहे थे.
वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला उन्होंने ऐसे समय में लिया है जब अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है.
हाल के सप्ताहों में व्यापक अटकलें लगाई गई थीं कि फुक जनवरी में दो उप प्रधानमंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद पद छोड़ देंगे, जिन्होंने उनके अधीन काम किया था. यह उनकी पार्टी की आंतरिक वजह बताई जा रही है.
पीएम के रूप में भी संभाल चुके हैं देश की कमान
राष्ट्रपति के रूप में अपनी भूमिका संभालने से पहले, गुयेन जुआन फुक 2016 से 2021 के बीच देश के प्रधानमंत्री भी रहे थे. 2016-2021 के कार्यकाल के दौरान उन्होंने COVID-19 महामारी की रोकथाम और नियंत्रण को रोकने के लिए काम किए थे.
68 वर्षीय फुक ने दो साल से भी कम समय के लिए राष्ट्रपति का अहम पद संभाला. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी जगह कौन लेगा.
फुक ने लिया संन्यास

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








