
विमान हादसे में घायल लोगों के लिए वाराणसी में गंगा आरती, दीप जलाकर मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
AajTak
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली प्रसिद्ध गंगा आरती को हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए समर्पित किया गया. दीप जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और मौन रखकर प्रार्थना की गई. एअर इंडिया विमान हादसे में 204 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली प्रसिद्ध गंगा आरती को हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए समर्पित किया गया. दीप जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और मौन रखकर प्रार्थना की गई. एअर इंडिया विमान हादसे में 204 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान के भयावह हादसे को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है. इस दर्दनाक घटना में 204 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं. ऐसे समय में देश भर से मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने को लेकर प्रार्थना की जा रही हैं.
वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर प्रतिदिन होने वाली विश्वप्रसिद्ध संध्या गंगा आरती को गुरुवार की शाम विशेष रूप से इस हादसे के पीड़ितों को समर्पित किया गया. आरती से पहले घाट पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं और पुजारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
आरती से पहले घाट पर 'श्रद्धांजलि' शब्द दीपमालिका से लिखा गया और 1100 दीपक जलाकर उन्हें समर्पित किया गया. आरती के दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की.
गंगा सेवा निधि संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि यह हादसा बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा, 'हमने मां गंगा से प्रार्थना की है कि इस हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें और जो घायल हैं, उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ करें. साथ ही इस दुःख की घड़ी में प्रभावित परिवारों को मानसिक शक्ति और धैर्य प्रदान करें.'
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के अहमदाबाद में क्रैश होने के बाद अब तक इस भीषण हादसे में 204 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 41 यात्री घायल हैं और उनका इलाज जारी है. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और डीएनए सैंपल से मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







