
विमान के विंग पर चढ़ी एयरहोस्टेस और फिर..., वायरल हुआ वीडियो तो एयरलाइन ने फटकारा
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक विमान के इमरजेंसी डोर से निकलकर विमान के विंग पर खड़ी महिला केबिन क्रू अलग- अलग पोज देकर फोटो खिंचा रही है.
किसी भी विमान के अंदर खास जगह पर केवल केबिन क्रू के लिए एंट्री की इजाजत होती है. कई चीजों की इजाजत केवल आपात स्थिति में होती है. लेकिन हाल में जब एयरपोर्ट पर खड़े एक विमान का वीडियो सामने आया तो ये वायरल हो गया. इसमें क्रू मेंबर्स कुछ ऐसा कर रहे थे जिससे विवाद हो गया.
विमान के विंग पर चढ़ गया केबिन क्रू
इसमें इमरजेंसी डोर से निकलकर विमान के विंग पर खड़ी महिला केबिन क्रू अलग- अलग पोज देकर फोटो खिंचा रही है और कुछ देर बाद एक मेल क्रू भी बाहर आता है और विमान के विंग पर साथ में फोटो खिंचाने लगता है. Breaking Aviation News & Videos नाम के ट्विटर हैंडल से इसे शेयर किया गया. वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "ब्यूनस एयर्स में 777 विंग पर सेल्फी लेने के कारण स्विस केबिन क्रू मुसीबत में पड़ने वाला है."
यात्रियों ने बना लिया वीडियो
वीडियो कुछ दिन पहले ब्यूनस आयर्स में साओ पाउलो के रास्ते ज्यूरिख की वापसी उड़ान से कुछ समय पहले लिया गया था. एयरलाइन के मुताबिक, उस समय विमान में कोई यात्री नहीं था. लेकिन लोग टर्मिनल से क्रू को ये सब करता देख रहे थे और उन्होंने इसका वीडियो बना लिया था.
क्या कहा एयरलाइन ने?

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












