
विमान के टॉयलेट में जलाई सिगरेट... धुआं दिखा तो मचा हड़कंप, मुंबई में लैंड होते ही युवक गिरफ्तार
AajTak
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक फ्लाइट लैंड हुई तो उसमें सवार एक पैसेंजर को अरेस्ट कर लिया गया. आरोप है कि पैसेंजर ने फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग की थी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना फुकेट-मुंबई फ्लाइट की है. यात्रियों ने टॉयलेट से धुआं निकलते देखा तो विमान में अफरा-तफरी मच गई. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 25 वर्षीय युवक को अरेस्ट किया गया है. यह पैसेंजर फुकेट से मुंबई आ रही फ्लाइट के टॉयलेट में सिगरेट पीते हुए मिला था. घटना के दौरान जब धुआं नजर आया तो फ्लाइट में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार यात्री की पहचान भव्य गौतम जैन के रूप में हुई है, जो साउथ मुंबई के नपीन्सिया रोड का रहे वाला है. फ्लाइट जब मुंबई में लैंड हुई तो उसे तुरंत हिरासत में लिया गया. जांच में पता चला कि जैन ने प्लेन के टॉयलेट में सिगरेट जलाई थी. इस मामले को लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. भारतीय विमानन नियमों के अनुसार सभी पैसेंजर फ्लाइट्स में स्मोकिंग सख्ती से वर्जित है.
यह भी पढ़ें: Varanasi: फ्लाइट में पैसेंजर ने की ऐसी गलती, क्रू ने जारी कर दिया अलर्ट, 9 हिरासत में
एयरपोर्ट पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में यात्रियों ने तुरंत चालक दल को इस मामले की सूचना दी थी. केबिन क्रू ने मामले को संभालते हुए विमान के लैंड होने तक यात्री को नियंत्रित रखा. इसके बाद जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, उसे तुरंत कस्टडी में ले लिया गया.
इस मामले में पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एयरलाइन कंपनियों और एअरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि यात्री के खिलाफ कार्रवाई पूरी होने तक उसे हिरासत में रखा जाएगा. यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी सुरक्षा नियम का उल्लंघन न करें और फ्लाइट क्रू के निर्देशों का पालन करें.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








