
विमान की खिड़की पर गुटखे की पीक, IAS ने शेयर की फोटो तो आए मजेदार कमेंट
AajTak
हावड़ा ब्रिज की गुटखे से सनी फोटो शेयर करने वाले IAS अधिकारी अवनीश शरण ने एक और फोटो शेयर की है. ये फोटो हवाई जहाज के अंदर गुटखे के दाग की है. ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांवों और शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए "स्वच्छ भारत अभियान" की शुरुआत की थी. गांधी जी के चश्मे के अलग-अलग लेंस में लिखे स्वच्छ और भारत के साथ लिखा वाक्य 'एक कदम स्वच्छता की ओर' देश के आम लोगों की जुबान पर पहुंच चुका है, लेकिन ऐसे में एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर लगता है कि लोग सार्वजनिक सफाई को अभी भी बहुत हल्के में ले रहे हैं. इस फोटो को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने ट्वीट किया है, जिस पर लोग काफी मीम भी बना रहे हैं.
दरअसल IAS अवनीश शरण ने एक ट्विटर पर एक हवाई जहाज के अंदर की खिड़की वाली सीट की एक फोटो शेयर की है. लेकिन यह फोटो साधारण नहीं थी. इसमें खिड़की के ठीक नीचे गुटखा का एक बड़ा धब्बा दिखाई दे रहा है. फोटो शेयर करते हुए शरण ने चुटकी लेते हुए कहा, "किसी ने अपनी पहचान छोड़ दी है."
अपनी पहचान छोड़ दी किसी ने. pic.twitter.com/xsl68VfhH1
ये तस्वीर काफी दिनों से इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इस पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











