
विमानों में फर्जी बम की धमकी देने वाला जगदीश उइके पुलिस की रडार पर, पढ़ें Inside Story
AajTak
भारत में विमानों को बम धमकियों ने एविएशन सेक्टर को हिलाकर रख दिया है. महाराष्ट्र के जगदीश उइके का नाम संदेह के घेरे में है. फर्जी धमकियों से गंभीर सुरक्षा चिंता पैदा हुई है, जिससे यात्री भी डरे हुए हैं और एयरलाइनों को नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है.
भारत में पिछले कुछ दिनों से विमानों में बम होने की लगातार धमकियां मिल रही हैं. धमकियों ने विमान कंपनियों की नींद उड़ा रखी है. इस बीच महाराष्ट्र के गोंदिया के जगदीश उइके नाम के एक शख्स की संदिग्ध के रूप में पहचान की गई है, लेकिन वह पुलिस की रडार पर क्यों आया?
नागपुर के पुलिस कमिश्नर रवींद्र सिंघल ने बताया कि टेक्निकल टीम द्वारा जांच के दौरान उसका नाम सामने आया था. उन्होंने कहा, "उसने धमकी के बारे में कुछ ईमेल भेजे थे. हम उसकी भूमिका की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उस पर मामला दर्ज नहीं किया गया है या उसे हिरासत में नहीं लिया गया है."
कई एजेंसियां हाल के महीनों में सैकड़ों उड़ानों, स्कूलों और मॉल को जारी किए गए फर्जी बम कॉल की जांच कर रही हैं. इन धमकियों की वजह से कई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू करना पड़ा है और यहां तक की विमानों का कैंसिलेशन भी हुआ है.
यह भी पढ़ें: फिर मिली 85 विमानों में बम से उड़ाने की धमकी, नागरिक उड्डयन मंत्री ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्रोफाइल और उसके ऑनलाइन फुटप्रिंट का विश्लेषण
इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम द्वारा किए गए उइके के सोशल मीडिया प्रोफाइल और उसके ऑनलाइन फुटप्रिंट का विश्लेषण 36 वर्षीय आदिवासी शख्स की अलग ही कहानी बयां करते हैं. विश्लेषण के दौरान पता चला कि वह पहले राष्ट्रपति भवन से 200 करोड़ की डिमांड कर चुका है. यह डिमांड उसने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा कथित रूप से तिरंगे के अपमान की भरपाई के लिए की थी. इतना ही नहीं जांच के दौरान एक काल्पनिक मोबाइल एप में उसकी कम से कम 1000 करोड़ की हिस्सेदारी और आतंकवाद को खत्म करने के सुझावों वाली एक किताब का भी पता चला.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









