
विपक्ष से मुलाकात या सत्ता पक्ष से टकराव, धनखड़ के इस्तीफे पर उठे सवाल, देखें
AajTak
उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का अचानक इस्तीफा पूरे देश की सियासत में हलचल पैदा कर रहा है. संसद सत्र के पहले दिन पूरी तरह सक्रिय रहने वाले धनकड़ ने रात 9:30 बजे अपने इस्तीफे का एलान कर दिया. विपक्ष को धनकड़ के इस्तीफे में 'दाल में कुछ काला' नजर आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक, संसद सत्र शुरू होने से कुछ दिन पहले सरकार ने धनकड़ को जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने का इरादा बताया था.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










