
विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने उपराष्ट्रपति के लिए किया नामांकन, देखें
AajTak
विपक्ष ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने इनके नाम की घोषणा की है. कर्नाटक के मैंगलों में 1942 में 14 अप्रैल को जन्मी मार्गरेट राजस्थान की (12 मई 2012 - 07 अगस्त 2014) राज्यपाल रह चुकी हैं. उन्होंने 6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में कार्य किया. आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मार्गरेट अल्वा ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी, शरद पवार जैसे बड़े नेता मौजूद रहे. देखें

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












