
'विपक्ष का कोई विजन नहीं... हरियाणा में तीसरी बार बनेगी BJP की सरकार', बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
AajTak
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाला है. हरियाणा के योगदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी. पिछले 2 लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा ने मोदी सरकार पर विश्वास जताया. उम्मीद है कि हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनेगी.
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है. पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी बनाया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भी बीजेपी की सरकार बनेगी.
'तीसरी बार भी बनेगी सरकार'
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाला है. हरियाणा के योगदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी. पिछले 2 लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा ने मोदी सरकार पर विश्वास जताया. उम्मीद है कि हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनेगी.
उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. हरियाणा ने कई पैमाने से अपनी विश्वसनीयता बनाई है. प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की बात कही है. हरियाणा इसमें आगे रहेगा. हरियाणा ने 10-10 साल दोनों सरकारों को आंका है.
कांग्रेस पर साधा निशाना
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पास हुआ है और जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया गया है. उन्होंने कहा, 'विपक्ष में जो पार्टी है उनका कोई विजन नहीं है. पिछले 2 दिन से हम उनका रवैया देख रहे हैं. कांग्रेस ने सकारात्मक विपक्ष की जगह रोड़े अटकाने वाला विपक्ष बनाया है.'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











