
विधायक की बहू ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव, पुलिस ने घर को किया सील
AajTak
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू ने सुसाइड कर लिया. विधायक की बहू जब सुबह देर तक रूम से नहीं आई तो घर के लोगों ने जैसे तैसे गेट खोला तो देखा कि मोनिका फंदे पर लटकी थी. फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की पुत्रवधू मोनिका ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. मोनिका का विवाह विधायक सोहनलाल के बेटे आदित्य से ढाई साल पहले हुआ था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को सील कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा जिले के परासिया थाना क्षेत्र के मंगली बाजार में स्थित घर में कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू मोनिका ने घर में फांसी लगा ली. सुबह काफी देर तक जब मोनिका कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला. कमरे में मोनिका फांसी पर लटकी थी.
इसके बाद परिजन तुरंत फंदे से उतारकर प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया. इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मकान को सील कर दिया है, साथ ही फोरेन्सिक टीम जांच में जुट गई है.
मृतका की मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
फिलहाल खुदखुशी करने की वजह का पता नहीं चल सका है. मामला आत्महत्या से जुड़ा है या हत्या से, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. मृतका का मायका इटारसी में है. उसके मायके पक्ष के लोग सूचना के बाद पहुंच गए. मृतका की मां ने अपने दामाद आदित्य पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. बता दें कि मृतका मोनिका के ससुर सोहनलाल वाल्मीकि परासिया विधानसभा से कांग्रेस से विधायक हैं.
घटना को लेकर क्या बोले पुलिस अधिकारी?

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










