
'विधायकों के फोन टैप करा रहे नीतीश', सुशील मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री पर क्यों उठाए सवाल
AajTak
JDU-RJD में मनमुटाव की खबरों के बीच सुशील मोदी ने कहा कि कौन किसके सम्पर्क में है और किससे किसकी क्या बात हुई, यह सब अगर मुख्यमंत्री को पता है. तो ऐसे में लगता है कि विधायकों के फोन टैप कराए जा रहे हैं और खुफिया विभाग के जरिए सब पर निगरानी रखी जा रही है.
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने JDU-RJD के बीच विवाद की खबरों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के MLC सुनील कुमार सिंह के बीच तीखी बहस से साफ है कि राजद और जदयू के बीच सब कुछ ठीक तो नहीं है. उन्होंने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार फोन टैपिंग कर रहे हैं.
सुशील मोदी ने कहा कि कौन किसके सम्पर्क में है और किससे किसकी क्या बात हुई, यह सब अगर मुख्यमंत्री को पता है. तो ऐसे में लगता है कि विधायकों के फोन टैप कराए जा रहे हैं और खुफिया विभाग के जरिए सब पर निगरानी रखी जा रही है.
नीतीश कुमार पर बोला हमला
उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के 11 महीने बाद भी राजद को नीतीश कुमार मंजूर हैं. सुशील मोदी ने कहा कि RJD के लोग लालू प्रसाद यादव के चेहरे पर और JDU के लोग भाजपा के वोट और पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव जीते हैं. सरकार बनाने वाले दोनों प्रमुख दलों में कोई भी नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव नहीं जीता है. लेकिन नीतीश फिर भी सीएम हैं.
'नीतीश कैसे उठा सकते हैं सवाल?'
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि MLA सुनील सिंह से हमारे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन 27 साल से वे लालू प्रसाद के विश्वास पात्र हैं. कभी उन्होंने पलटी नहीं मारी. तो सुनील सिंह जैसे व्यक्ति की निष्ठा पर नीतीश कुमार कैसे सवाल उठा सकते हैं, जिनकी रैंकिंग अविश्वसनीय नेताओं में की जाती है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







