
विदेश मंत्री जयशंकर के इस कदम से तिलमिलाया चीन, भारत को दिया ये संदेश
AajTak
दक्षिण चीन सागर विवाद में भारत की ओर से फिलीपींस को समर्थन किए जाने से चीन भड़क गया है. दक्षिण चीन सागर को लेकर भारत और चीन के बीच बयानबाजी ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन की ओर से की गई टिप्पणी से दोनों देशों के बीच विवाद चरम पर है.
दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपींस के बीच जारी विवाद में भारत ने फिलीपींस का समर्थन किया है. भारत की ओर से फिलीपींस को समर्थन किए जाने से चीन भड़क गया है. चीन ने कहा है कि तीसरे पक्ष (देश) को इस मुद्दे में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा था कि भारत, राष्ट्रीय संप्रभुता को बनाए रखने में फिलिपींस का दृढ़ता से समर्थन करता है. विदेश मंत्री जयशंकर की ओर से की गई टिप्पणी पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि समुद्री विवाद संबंधित देशों के बीच हल किया जाता है. तीसरे पक्ष को किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप करने का हक नहीं है.
लिन जियान ने आगे कहा, "संबंधित देशों से हम आग्रह करते हैं कि वे दक्षिण चीन सागर मुद्दे को लेकर सच्चाई बताएं. साथ ही चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों तथा दक्षिण चीन सागर को शांतिपूर्ण और स्थिर बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय देशों के प्रयासों का सम्मान करें."
भारत ने किया फिलीपींस का समर्थन
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों फिलीपींस दौरे पर हैं. मंगलवार को फिलीपींस के विदेश सचिव एनरिक मनालो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "फिलीपींस की राष्ट्रीय संप्रभुता को बनाए रखने के लिए भारत के समर्थन को मैं एक बार फिर से दोहराता हूं. जैसे-जैसे दुनिया बदल रही है, यह जरूरी है कि भारत और फिलीपींस जैसे देश एक दूसरे से और नजदीकी बढ़ाते हुए काम करे. हर देश को अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता को बनाए रखने और लागू करने का अधिकार है. हमने इस मुद्दे पर भी चर्चा की है."
Addressing the Press Conference with @SecManalo of Philippines. https://t.co/OnvTzCjbjk

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










