
विदेशी हथियार, स्वदेशी तकनीक और PAK के अंदर तक मार... यूरोपियन थिंक टैंक ने समझाया भारत कैसे पड़ा भारी
AajTak
यूरोपीय थिंक टैंक की रिपोर्ट ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए IAF की रणनीतिक और तकनीकी श्रेष्ठता दिखाई है. ब्रह्मोस और स्कैल्प मिसाइलों के साथ-साथ स्वदेशी रक्षा प्रणालियों ने भारत की ताकत को साबित किया. पाकिस्तान की भौगोलिक और तकनीकी सीमाओं ने उसे कमजोर बनाया, जबकि भारत की गहराई और उन्नत हथियारों ने उसे मजबूत स्थिति दी.
हाल ही में दो प्रमुख यूरोपीय थिंक टैंक इंटरनेशनल सेंटर फॉर काउंटर टेरेरिज्म (ICCT) और रॉयल यूनाइटेड इंस्टीट्यूट (RUSI) ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय वायुसेना (IAF) की पाकिस्तान वायुसेना (PAF) पर रणनीतिक श्रेष्ठता की बात कही है. यह रिपोर्ट ऑपरेशन सिंदूर (7 मई 2025) पर आधारित है, जिसमें IAF ने पाकिस्तान के 13 में से 11 प्रमुख हवाई अड्डों पर सटीक हमले किए. इन हमलों में ब्रह्मोस और स्कैल्प जैसी उन्नत मिसाइलों का उपयोग हुआ, जिसने भारत की आधुनिक युद्ध क्षमता को साबित किया.
यह भी पढ़ें: जंगी तैयारी में आत्मनिर्भरता की ओर भारत का बड़ा कदम, 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट पर प्लान को मिली मंजूरी
ऑपरेशन सिंदूर क्या था?
ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 को शुरू हुआ, जब भारत ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब दिया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. भारत ने इसे पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूहों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जोड़ा और ऑपरेशन किया.
इस ऑपरेशन में...

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









