
विदेशी राजनयिकों के दौरे के बीच श्रीनगर में डल झील के पास आतंकी हमला, फायरिंग में एक जख्मी
AajTak
हमला जहां पर हुआ है, वहां से एक किलोमीटर दूर विदेशी राजनयिक ठहरे हैं. बताया जा रहा है कि हमले में डल झील के पास ढाबे का एक कर्मचारी जख्मी हुआ है. मुस्लिम जांबाज फोर्स J&K ने हमले की जिम्मेदारी ली है.
विदेशी राजनयिकों के दौरे के बीच श्रीनगर में आतंकी हमला हुआ है. श्रीनगर के सोनवर इलाके में फायरिंग हुई है. हमला जहां पर हुआ है, वहां से एक किलोमीटर दूर विदेशी राजनयिक ठहरे हैं. बताया जा रहा है कि हमले में डल झील के पास कृष्णा ढाबे का एक कर्मचारी जख्मी हुआ है. मुस्लिम जांबाज फोर्स J&K ने हमले की जिम्मेदारी ली है. वहीं, सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. इधर, पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











