
विदेशी धरती पर बिहार और झारखंड जैसा अहसास... अमेरिका में कुछ इस अंदाज में की गई छठ पूजा
AajTak
न्यूजर्सी में बसे बिहार और झारखंड के लोगों उत्साह के साथ छठ मना रहे हैं. इस साल संध्या अर्घ्य के लिए 1000 से ज्यादा श्रद्धालु इकट्ठा हुए. यहां केले के तनों और रोशनी से सजे घाट ने बिहार के पारंपरिक घाटों की भावना को जीवंत कर दिया.
भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में बड़ी धूमधाम के साथ छठ का त्योहार मनाया जा रहा है. अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतीय समुदाय से जुड़े लोगों ने भव्य छठ पूजा का आयोजन किया.
न्यूजर्सी में बसे बिहार और झारखंड के लोगों उत्साह के साथ छठ मना रहे हैं. इस साल संध्या अर्घ्य के लिए 1000 से ज्यादा श्रद्धालु इकट्ठा हुए. यहां केले के तनों और रोशनी से सजे घाट ने बिहार के पारंपरिक घाटों की भावना को जीवंत कर दिया.
बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA) ने न्यूजर्सी के एडिसन में इस छठ पूजा का आयोजन किया था. इस वर्ष के आयोजन में 25 व्रतियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान भारतीय मूल के लोगों ने घर पर ही बड़े पैमाने पर प्रसाद तैयार किया और बाद में सभी ने मिलकर खरना प्रसाद का वितरण किया. मोनरो में पारंपरिक पारिक्रमा करते हुए जमीन पर लेटकर जलाशय तक पहुंचकर अर्घ्य दिया गया.
इस दौरान 72 घंटे का कठिन उपवास रखने वाले व्रतियों का आभार जताया. इस वर्ष के गर्म मौसम ने इस अनुभव को और भी सुखद बना दिया, जिससे झील में अर्घ्य देना एक यादगार अनुभव बन गया.
न्यूजर्सी में कई सालों से छठ मना रही स्मृति का कहना है कि वे इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जो उनके लिए श्रद्धा और खुशी से भरा होता है. इस बार भारत से कई परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ यहां विशेष रूप से छठ मनाने के लिए आए हैं, जिससे आयोजन और अधिक भावनात्मक हो गया है.
BJANA के अध्यक्ष संजीव सिंह कहते हैं कि ये उनका सपना था कि पटना, वैशाली और बोकारो जैसे माहौल को अमेरिका में जीवंत किया जाए, जो इस आयोजन में पूरा हुआ. अमेरिका में भारतीय समुदाय को एकजुट करने और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के महत्व पर जोर दिया गया है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









