
वित्त मंत्री सीतारमण के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मिला 3000 लोगों का डाटा
AajTak
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है. गैंग के लोग खुद को फाइनेंस मिनिस्ट्री का अधिकारी बताते थे. साथ ही जो डॉक्यूमेंट जारी करते थे, उन पर फाइनेंस मिनिस्टर के अलावा दूसरे बड़े अधिकारियों के जाली दस्तखत भी होते थे. लोगों का डाटा मिलने के बाद गैंग के सदस्य उनको टारगेट करना शुरू कर देते थे.
खुद को फाइनेंस मिनिस्ट्री का अधिकारी बताकर इंश्योरेंस पॉलिसी धारकों को ठगने वाले एक गैंग का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है. स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए गैंग के लोग खुद को फाइनेंस मिनिस्ट्री का अधिकारी बताते थे. साथ ही जो डॉक्यूमेंट जारी करते थे, उन पर देश की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के अलावा दूसरे बड़े अधिकारियों के जाली दस्तखत भी होते थे.
यह था ठगी करने का तरीका
सबसे पहले गैंग इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर्स के डाटा का इंतजाम करती थी. एक बार जब इनके हाथ ऐसे लोगों का डाटा लग जाता था, जिनकी पॉलिसी किसी वजह से रुक गई हो, तो फिर यह उनको टारगेट करना शुरू कर देते थे.
भेजते थे Fake Mail
गैंग ऐसे लोगों को मेल भेजा करता था. मेल देखकर लोगों का लगता कि मेल सीधे फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से जारी की गई है. फिर ठग उनसे कहते थे कि जो रकम आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी में फंस गई है, वह उन्हें इंटरेस्ट के साथ वापस मिल जाएगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











