
विकास दुबे की पत्नी ऋचा के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, करोड़ों का प्लॉट सीज
AajTak
UP News: कानपुर प्रशासन ने विकास दुबे की पत्नी ऋचा के नाम खरीदी गई दो प्रॉपर्टियों को सीज कर दिया है. काकादेव के शास्त्रीनगर और कल्याणपुर के मिर्जापुर में खरीदे गए प्लॉट को प्रशासन ने चिह्नित किया था.
उत्तर प्रदेश में बिकरू कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की संपत्तियों को जब्त करने बाद अब उसकी पत्नी ऋचा की प्रॉपर्टी पर भी प्रशासन का चाबुक चलने लगा है. कानपुर प्रशासन ने बुधवार को ऋचा के नाम खरीदी गई दो प्रॉपर्टियों को सीज कर दिया. विकास ने ऋचा के नाम कल्याणपुर के नई शिवली रोड पर दो प्लॉट खरीदे थे, जिनकी कीमत करोड़ों में है.
गैंगस्टर विकास दुबे ने आतंक के दम पर वर्ष 2012 में बिकरू, लखनऊ और कानपुर में प्रॉपर्टी खरीदी थी. इसी पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार लक्ष्मीकांत बाजपेई ने भारी पुलिस फोर्स के साथ दोनों प्लॉट को सीज कर दिया. इसके बाद प्रशासन की टीम शास्त्री नगर में ऋचा के नाम तीसरे प्लॉट को सीज करने पहुंची. वहां डायल होजरी के नाम से बड़ी फैक्ट्री चल रही थी. फैक्ट्री मालिक का कहना था कि ये जमीन 2012 में ऋचा से उन्होंने खरीदी थी.
कानपुर बिल्हौर के तहसीलदार लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि आज हमने विकास दुबे की पत्नी के नाम दो प्लॉट सीज किए हैं. इसके बाद शास्त्री नगर में कार्रवाई करेंगे. शास्त्री नगर की इस फैक्ट्री की जमीन ऋचा के नाम थी. लेकिन यहां संचालित फैक्ट्री के मालिक बता रहे हैं कि उन्होंने 2012 में यह जमीन खरीदी थी. फैक्ट्री मालिक को तीन दिन में अपने सारे कागज जमा करने को कहा है. इसकी जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










