
विंग कमांडर पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस
AajTak
विंग कमांडर के साथ गालीगलौज और उनपर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोलकाता जाने की जल्दी में विंग कमांडर ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद उनकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी. अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.
बेंगलुरु में डीआरडीओ में तैनात एयर फोर्स के विंग कमांडर आदित्य बोस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था. इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए थे. उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा गया था. वह अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट जा रहे थे, जब उनके साथ मारपीट और गालीगलौज की गई थी. अधिकारी ने कार्रवाई न किए जाने पर सेल्फ डिफेंस में कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी, लेकिन अब पता चला है कि उनपर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
विंग कमांडर आदित्य बोस इस घटना के बाद कोलकाता के लिए रवाना हो गए. उनकी पत्नी मधुमिता ने उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने के बाद बयप्पनाहल्ली पुलिस स्टेशन में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: ‘तुम DRDO वाले...’, बेंगलुरु में विंग कमांडर पर हमला, पत्नी के साथ गाली गलौज... अफसर ने VIDEO में बताई आपबीती
एयरपोर्ट जाने के दौरान हुआ था हमला
विंग कमांडर आदित्य बोस ने मारपीट के मामले को लेकर एक वीडियो जारी किया था और अपनी आपबीती बताई थी. 18 अप्रैल को यह घटना उस समय हुई जब आदित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता अपनी गाड़ी से डीआरडीओ कॉलोनी से एयरपोर्ट जा रहे थे.
डीआरडीओ का स्टीकर देखकर करने लगे गालीगलौज!

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







