
'वाह रे, बयान बहादुरों... आपको तो विरोध का बहाना चाहिए', सीजफायर पर विपक्ष के सवाल पर PM मोदी ने कसा तंज
AajTak
राहुल गांधी ने दावा किया कि भारत ने ऑपरेशन शुरू होने के 30 मिनट के भीतर ही सीजफायर कर दिया, और यह सरकार की लड़ने की इच्छाशक्ति की कमी को दर्शाता है. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब देते हुआ कि विपक्षी दल बस बयानबाजी करती है.
PM Narendra Modi parliament monsoon session speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार) को मानसून सत्र के छठे दिन लोकसभा को संबोधित किया. इस दौरान विपक्ष द्वारा पहलगाम हमले, पाकिस्तान के साथ सीजफायर और ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए गए सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस अब अपने मुद्दों के लिए पाकिस्तान पर निर्भर होती जा रही है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया था कि ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआत में ही भारत ने सीजफायर कर लिया. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उनके पास लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं थी. उन्होंने कहा कि आपने 30 मिनट में ही सरेंडर कर दिया.
प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल और अन्य विपक्षी दलों के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, 'वाह रे, बयान बहादुरों... आपको बस विरोध का बहाना चाहिए.'
ऑपरेशन सिंदूर जारी, दुस्साहस का मिलेगा करारा जवाब
पीएम मोदी ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर जारी है. अगर पाकिस्तान ने किसी भी प्रकार के दुस्साहस की कल्पना की, तो उसे करारा जवाब मिलेगा'. उन्होंने देश को आश्वस्त किया कि भारत अब आत्मविश्वास से भरा हुआ है और आत्मनिर्भरता के मंत्र के साथ तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है.
कांग्रेस को करना पड़ रहा है 'पाकिस्तानी मुद्दों' को इंपोर्ट

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






