
वासुदेव गुप्ता के परिवार की मदद को पहुंचा अयोध्या प्रशासन, कारसेवा में खाई थी पहली गोली
AajTak
आजतक की खबर के बाद अयोध्या प्रशासन वासुदेव गुप्ता के परिवार की मदद को पहुंचा. कारसेवा के दौरान पहली गोली उन्हें ही लगी थी. कारसेवक वासुदेव गुप्ता के घर के बुरे हालात के बारे में आजतक ने कल खबर दी थी. इसके बाद अयोध्या प्रशासन सक्रिय हो गया. गुरुवार को एसडीएम ने वासुदेव परिवार से मुलाकात के बाद दुकान वापस खड़ी करने का आदेश दिया.
अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. राम मंदिर का निर्माण का काम भी पूरी मुस्तैदी से चल रहा है. मगर, यदि आज देश के करोड़ों लोगों का यह सपना पूरा हो रहा है, तो उन सैकड़ों कारसेवकों की बदौलत, जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति दी थी. इन्हीं में से एक थे अयोध्या के रहने वाले वासुदेव गुप्ता.
30 अक्टूबर 1990 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के आदेश पर कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं. इसमें पहली गोली वासुदेव गुप्ता को लगी और उनका निधन हो गया. इसके बाद उनकी पत्नी और बेटे भी कार सेवा में उतर आए. हालांकि, बाद के वर्षों में परिवार की माली हालत खराब होती चली गई. आज उनकी बेटी सीमा गुप्ता एक घर के खंडहर हो चुके मकान में रहती हैं.
वासुदेव की बेटी सीमा गुप्ता ने आजतक को बताया था उनके दुश्मनों ने उनकी चाय दुकान तोड़ दी है. आजतक ने ग्राउंड से टूटी हुई दुकान के वीडियो दिखाए थे. इस खबर के बाद गुरुवार को एसडीएम ने वासुदेव के परिवार से मुलाकात की. वह घर पहुंचकर सीमा से मिले और दुकान वापस खड़ी करने का आदेश दिया.
सीमा का आरोप था कि प्रशासन और पुलिस तोड़ी गई दुकान का संज्ञान नहीं ले रहे थे. कार सेवा के पहले उनके पिता दुकान चलाते थे, जिससे तीन बहनों और दो भाइयों का यह परिवार चलता था. मगर, उनके निधन के बाद मां शकुंतला गुप्ता, एक बहन और भाई का बीमारी के चलते निधन हो गया.
परिवार की आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनका इलाज भी नहीं कराया जा सका. सीमा गुप्ता ने बताया कि जिस वक्त पिता का निधन हुआ था, उस वक्त वह सात साल की थीं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









